Indian Women Cricket Team: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के सफर की शुरुआत बहुत ही शानदार हुई है. पाकिस्तान की टीम को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 64 रनों के बड़े अंतर से हराया है. इस मुकाबले में टीम की उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी. अब इस टूर्नामेंट के दौरान ही मंधाना के पास बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है. मौजूदा समय में मंधाना बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही हैं.
स्मृति मंधाना के पास बाबर आजम को पीछे छोड़ने का मौका
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का नाम दर्ज हैं. कीवी दिग्गज खिलाड़ी ने 4720 रन बनाए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम नजर आ रहे हैं. मेंस टी-20 में सबसे ज्यादा रन बाबर के नाम ही दर्ज है. उन्होंने अब तक टी-20 में 4596 दर्ज है. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार स्मृति मंधाना के नाम 167 मैचों में 4401 रन बनाए हैं. मंधाना सिर्फ 195 रन और बनाते ही बाबर आजम को पीछे छोड़ देंगी. इसी के साथ वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एशिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जाएंगी. स्मृति मंधाना अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ 17 जून को खेलती हुई नजर आएंगी. जहां पर उनके बल्ले से एक और बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं दीप्ति शर्मा, नीदरलैंड के खिलाफ बना सकती हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
रोहित-विराट के भी आगे निकल गई हैं मंधाना
बात भारतीय महिला क्रिकेट टीम की करें तो पहले नंबर पर रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं. उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में संन्यास लेने से पहले 4231 रन बनाए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली के नाम 4188 रन दर्ज हैं. बात बाबर आजम की करें तो हाल के समय में वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वो बहुत ही खेलते हुए नजर आते हैं. वहीं मंधाना लगातार टीम इंडिया के लिए खेलती हुई नजर आ रही है. सूजी बेट्स को भी जल्द ही मंधाना पीछे छोड़ सकती है. ऐसे में वो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे आगे निकल सकती हैं.
ये भी पढ़ें: क्या अब वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में मिलेगी जगह? रोहित-विराट को लेकर सस्पेंस बरकरार
संबंधित खबरें
7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
11 mins agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
17 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
56 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
1 hr agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines