WPL 2026 के रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ स्मृति मंधाना का ये करिश्मा, हरमनप्रीत कौर को पछाड़ा

Highest Individual Score By An Indian In WPL History: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भले ही स्मृति मंधाना शतक लगाने चूक गईं, लेकिन वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में उन्होंने एक बड़ी अचीवमेंट हासिल कर ली.

Smriti Mandhana (1)

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana Breaks Harmanpreet Kaur’s Record: वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना के नाम टूर्नामेंट का एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उन्होंने डब्ल्यूपीएल 2026 के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 61 गेंदों में 96 रन बनाए और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया. इस इनिंग के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया.

विज्ञापन

मंधाना ने तोड़ा हमरमप्रीत का रिकॉर्ड

बाएं हाथ की स्टार बैटर स्मृति मंधाना भले जेमिमा रोड्रिग्स की टीम के खिलाफ एक शानदार शतक बनाने से चूक गईं, लेकिन 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर उन्होंने नया मुकाम हासिल कर लिया. उन्होंने डब्ल्यूपीएल इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज की तरफ से बनाए गए सबसे ज्यादा स्कोर का हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विज्ञापन

2024 में हरमप्रीत ने किया था करिश्मा

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 मैच के दौरान, हरमनप्रीत ने 9 मार्च 2024 को 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 48 गेंदों में नाबाद 95 रन बनाया था.

विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों की तरफ WPL में हाईएस्ट स्कोर

खिलाड़ीटीमरनगेंदेंचौके/छक्केविपक्षी टीमवेन्यूतारीख
स्मृति मंधानाआरसीबी966113/3दिल्ली कैपिटल्सनवी मुंबई17 जनवरी 2026
हरमनप्रीत कौरमुंबई इंडियंस95*4810/5गुजरात जायंट्सनई दिल्ली9 मार्च 2024
दीप्ति शर्मायूपी वॉरियर्स88*609/4गुजरात जायंट्सनई दिल्ली11 मार्च 2024
शेफाली वर्मादिल्ली कैपिटल्स844510/4रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई 5 मार्च 2023
स्मृति मंधानाआरसीबी814710/3दिल्ली कैपिटल्सवडोदरा17 फ़रवरी 2025
शेफाली वर्मादिल्ली कैपिटल्स80*438/4रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरबेंगलुरु1 मार्च 2025
स्मृति मंधानाआरसीबी805010/3यूपी वॉरियर्सबेंगलुरु4 मार्च 2024
शेफाली वर्मादिल्ली कैपिटल्स76*2810/5गुजरात जायंट्सनवी मुंबई11 मार्च 2023
दयालन हेमलतामुंबई इंडियंस74409/2मुंबई इंडियंसदिल्ली9 मार्च 2024
हरमनप्रीत कौरमुंबई इंडियंस74*428/3दिल्ली कैपिटल्सनवी मुंबई10 जनवरी 2026

नोट- ये आंकड़े 17 जनवरी 2026 तक के हैं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ