---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SL vs PAK: श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी को तैयार नसीम शाह, ये होगा टेस्ट सीरीज का चैलेंज

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम 9 जुलाई को रवाना होगी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने इस सीरीज से पहले कुछ चुनौतियां बताई हैं। नसीम ने एक इंटरव्यू में कहा- श्रीलंका के लिए हमारी तैयारी सही दिशा में बढ़ रही है। गर्म मौसम में […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम 9 जुलाई को रवाना होगी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने इस सीरीज से पहले कुछ चुनौतियां बताई हैं। नसीम ने एक इंटरव्यू में कहा- श्रीलंका के लिए हमारी तैयारी सही दिशा में बढ़ रही है। गर्म मौसम में खेलना एक चुनौती है, लेकिन पेशेवर होने के नाते हमें इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।

और पढ़िए – ये क्या कर बैठे ग्रीन? अपने पैरों पर खुद मार ली कुल्हाड़ी, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

तीनों प्रारूपों को एंजॉय करने की कोशिश करता हूं

उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- टेस्ट क्रिकेट खेल के सभी प्रारूपों में आपको टेस्ट करता है। यह आपकी फिटनेस और स्किल को दर्शाता है। टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पैल में गेंदबाजी करने से आपको सीमित ओवरों के प्रारूप में मदद मिलती है। मैं खेल के तीनों प्रारूपों में आनंद लेने और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं। एक खिलाड़ी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में पहचान बनाने के लिए तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।

3 जुलाई को कैंप में होंगे इकट्ठा

नसीम ने मौजूदा टी20 ब्लास्ट में लीसेस्टरशायर के साथ अपनी गेंदबाजी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा- इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने का यह अच्छा अनुभव था। मुझे उम्मीद है कि यह भविष्य में मेरी मदद करेगा। पाकिस्तान के खिलाड़ी 9 जुलाई को श्रीलंका रवाना होने से पहले 3 जुलाई को कराची में एक कैंप के लिए इकट्ठा होंगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – एशेज में बढ़ी ‘गर्मी’, ओली रॉबिन्सन से भिड़ गए उस्मान ख्वाजा

श्रीलंका टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम: 

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (vc & wk), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमन अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (wk), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद

---विज्ञापन---

SL vs PAK शेड्यूल 

पहला टेस्ट- 16-20 जुलाई

दूसरा टेस्ट- 24-28 जुलाई

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jun 20, 2023 06:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola