नई दिल्ली: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज टेस्ट सीरीज 2023 में ‘गर्मी’ बढ़ती जा रही है। पहले टेस्ट के पांचवें दिन 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा इंग्लिश गेंदबाज ओली रॉबिन्सन से भिड़ते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

43वें ओवर के बाद हुई कहासुनी

ये नजारा 43वें ओवर के बाद देखने को मिला। रॉबिन्सन अपना ओवर खत्म कर चुके थे। स्काई स्पोर्ट्स के मुताबिक, ख्वाजा को यह कहते सुना गया: ‘तुमने क्या कहा था दोस्त?’ इस पर रॉबिन्सन ने जवाब दिया: ‘मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं।’ इसके बाद कहासुनी बढ़ती देख अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन बीच-बचाव कराने आ गए। वे रॉबिन्सन को समझाते हुए दूर ले गए। हालांकि गेंदबाज ने विकेट पर लौटने के बाद ख्वाजा की पीठ पर हाथ रखकर थपथपाया।

एक दिन पहले ही अभद्र भाषा का किया था प्रयोग

एजबेस्टन में चल रहे मैच में एक दिन पहले ही ओली रॉबिन्सन सुर्खियों में आ गए थे। रॉबिनसन ने शतक बना चुके ऑस्ट्रेलियन बैटर उस्मान ख्वाजा को आउट करने के बाद अग्रेशन के साथ रिएक्ट किया। इसके बाद उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हालांकि मैच के बाद इसके बारे में पूछे जाने पर रॉबिन्सन ने कहा था- यह मेरा पहला घरेलू एशेज है और उस समय बड़ा विकेट हासिल करना मेरे लिए खास था। मुझे लगता है कि उस्मान ख्वाजा ने वाकई अच्छा खेला। उस समय एक टीम के रूप में हमारे लिए ये विकेट हासिल करना जरूरी था। हम सभी को ऐसे ड्रामे वाला गेम चाहिए, है कि नहीं?

विज्ञापन

मुझे लगता है कि उस मोमेंट में और जब आपके अंदर एशेज़ के लिए जुनून होता है, तो ऐसा ही होता है। हमने रिकी पोंटिंग और बाकी ऑस्ट्रेलियंस को हमारे साथ ऐसा करते हुए देखा है। अब ये दूसरी तरफ से हुआ है, तो इसलिए इसकी आलोचना की जा रही है। सच कहूं तो, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ