SL vs AFG: वनडे सीरीज शुरू होते ही श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, तूफानी गेंदबाज बाहर, टीम में किए ये बदलाव

SL vs AFG ODI

SL vs AFG ODI

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से वनडे सीरीज की शुरुआत हुई। हालांकि इस बीच श्रीलंका को बड़ा झटका लग गया है। श्रीलंका के गेंदबाज प्रमोद मदुशन चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट के अनुसार, टीम अभ्यास सत्र में शामिल होने के दौरान प्रमोद मदुशन को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। चयनकर्ताओं ने मदुशन की जगह मिलन रत्नायके को शामिल किया है।

विज्ञापन

चयनकर्ताओं ने भानुका राजपक्षे की जगह नुवानिडू फर्नांडो को भी नामित किया है। श्रीलंका क्रिकेट के अनुसार, भानुका राजपक्षे एकदिवसीय क्रिकेट से ब्रेक लेने का अनुरोध कर चुके हैं। यौन उत्पीड़न के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार किए गए दनुष्का गुणाथिलाका भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन

दोनों ने नहीं किया है डेब्यू

26 साल के मिलन रत्नायके ने अब तक वनडे डेब्यू नहीं किया है। वे ऑलराउंडर के तौर पर पहचान रखते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 20 मैचों में 36, लिस्ट ए के 23 मैचों में 24, 19 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 20 मैचों में 288 रन जड़े हैं। वहीं 23 साल के बल्लेबाज नुवानिडू फर्नांडो ने भी अब तक डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने भी घरेलू क्रिकेट ही खेला है। फर्स्ट क्लास के 31 मैचों में उन्होंने 40 से ज्यादा की एवरेज से 1771 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/OfficialSLC/status/1596098389820997639

वहीं लिस्ट ए के 23 मैचों में 748 और टी 20 के 25 मैचों में 549 रन जड़े हैं। देखने वाली बात होगी कि श्रीलंका इन खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका देती है या नहीं। बहरहाल, पहले वनडे की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। ओपनर इब्राहिम जादरान ने शानदार शतक ठोका। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 53 और रहमत शा ने 52 रन जड़े।

विज्ञापन

श्रीलंका की अपडेटेड स्क्वाड:

दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दिनेश चंडीमल, कुसल मेंडिस, वानिन्दु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेज, धनंजय लक्षन, कसुन राजिथा, महेश थीक्षाणा, मिलन रत्नायके , असिता फर्नांडो, एशेन बंडारा, लाहिरू कुमारा, नुवानिडू फर्नांडो

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ