IND vs NZ 1st ODI: बल्लेबाजी छोड़ो, विकेटकीपिंग नहीं कर पा रहे ऋषभ पंत, देखें वीडियो

IND vs NZ 1st ODI Rishabh Pant Poor fielding

IND vs NZ 1st ODI Rishabh Pant Poor fielding

नई दिल्ली: ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आलम यह है कि उन्हें बार-बार मौके दिए जा रहे हैं, लेकिन वे न तो टी 20 और न ही वनडे क्रिकेट में कुछ खास कर पा रहे हैं। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ऋषभ पंत पर एक बार फिर भरोसा जताया गया, लेकिन इस बार भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया। बल्लेबाजी तो छोड़ो अब पंत की फिटनेस और विकेट के पीछे फील्डिंग पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉल रोकने की कोशिश ही नहीं की

एक ऐसा ही नजारा उमरान मलिक की गेंद पर देखने को मिला। उमरान की अंदर आती स्विंग गेंद पर कप्तान केन विलियमसन बीट हुए और बॉल विकेट के पीछे उड़ गई, लेकिन मजाल कि पंत इसे रोकने की भी कोशिश कर पाते। पंत बस मुंह नीचे कर इस बॉल को बाहर जाने का अनुमान लगाते रहे, उन्होंने इस बॉल पर अटेम्प्ट तक नहीं किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/akhil4579/status/1596101784464166913

बॉल इसके बाद सीधा बाउंड्री लाइन पार कर गई। क्रिकेट फैंस ने पंत की बल्लेबाजी के साथ ही फील्डिंग पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है। फैंस का कहना है कि ये किस तरह की फील्डिंग है? भले ही गेंद चौका चली जाती, लेकिन कम से कम आप कोशिश तो करते। इससे पहले भी पंत ने टी 20 सीरीज के आखिरी मैच में खराब फील्डिंग दिखाई थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/IamYelamanchi/status/1596039244262232064

विज्ञापन

पिछले 5 मैचों में सिर्फ 41 रन 

पिछले 5 मैचों में ऋषभ पंत सिर्फ 41 रन बना पाए हैं। टी 20 वर्ल्ड कप में वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 6 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के दो मैचों में 6 और 11 का ही स्कोर कर सके।

विज्ञापन

वहीं पहले वनडे में उन्होंने 23 गेंदें खेलीं और सिर्फ दो चौके लगाकर 15 रन ही बना सके। उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने 33वें ओवर में बोल्ड किया। लॉकी की तूफानी गेंद पर पंत ने खराब शॉट खेलने की कोशिश की और बॉल उनका स्टंप चटकाते हुए बाहर निकल गई। बहरहाल, अब देखना होगा कि पंत को आगे कितने मौके मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ