Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया A और श्रीलंका A के बीच ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल होने जा रहा है. इस मुकाबले को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. तिलक वर्मा की कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ मैच हारने के बावजूद आखिर फाइनल का टिकट कटा लिया. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उम्मीद के लायक नहीं रहा है. उन्हें अच्छी शुरुआत मिली है लेकिन पारी को बड़ा बनाने में असफल रहे हैं. अब वैभव ने फाइनल में शतक ठोकने का दावा कर दिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल से पहले भरी हुंकार
इंडिया A और श्रीलंका A के बीच फाइनल से ठीक पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो राजस्थान रॉयल्स की प्रैक्टिस जर्सी में नजर आ रहे हैं. सूर्यवंशी ने 100 वाला इमोजी उपयोग करके बता दिया कि वो श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के इरादे से मैदान पर उतरने वाले हैं. वैभव का इस इमोजी से यह भी तात्पर्य हो सकता है कि वो फाइनल मैच के लिए 100% तैयार हैं. हालांकि, फैंस कयास लगा रहे हैं कि सूर्यवंशी का लक्ष्य श्रीलंका A के खिलाफ शतक जड़ना है.
आप नीचे वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- SL A vs IND A: फाइनल में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? वैभव सूर्यवंशी समेत इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
वैभव सूर्यवंशी के पास ‘बदला’ लेने का मौका
इंडिया A का श्रीलंका A के खिलाफ आखिरी मैच सुपर ओवर तक गया. भारतीय टीम जीत दर्ज करने में असफल रही. मैच के खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस हुई और एक प्लेयर के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हो गई. वैभव बेहद गुस्से में नजर आ रहे थे. बाद में पता चला कि श्रीलंकाई खिलाड़ी काफी समय से वैभव को स्लेज कर रहे थे, इसी वजह से उन्हें गुस्सा आया. वैभव के पास अब श्रीलंकाई टीम के खिलाफ रनों की बारिश करके बदला लेने का सुनहरा मौका है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या!
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines