SL A vs IND A: फाइनल में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? वैभव सूर्यवंशी समेत इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

India A Playing 11 vs Sri Lanka A: ट्राई नेशन सीरीज 2026 का फाइनल इंडिया A और श्रीलंका A के बीच होने जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि किस कॉम्बिनेशन के साथ भारतीय टीम उतर सकती है.

vaibhav sooryavanshi india a

कैसी होगी इंडिया A की प्लेइंग 11? (Image: AI Generated)

India A Playing 11 vs Sri Lanka A: ट्राई नेशन सीरीज 2026 का फाइनल इंडिया A और श्रीलंका A के बीच खेला जाने वाला है. टीम इंडिया, अफगानिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करके फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई थी. श्रीलंका A ने भी अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है. श्रीलंका ने पिछले मैच में इंडिया A को पराजित कर दिया था. अब फाइनल में भारतीय टीम बदला लेने के इरादे से उतरेगी. सभी के मन में सवाल है कि कप्तान तिलक वर्मा प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करेंगे या नहीं.

विज्ञापन

इंडिया A की कैसी होगी प्लेइंग 11?

ट्राई नेशन सीरीज में टीम इंडिया अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतरी है और लगभग सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला है. पिछले मैच में कुमार कुशाग्र और निशांत सिंधु को मौका मिला था. दोनों ने इंडिया A की जीत में अहम किरदार निभाया था. ऐसे में उन्हें बाहर करना बड़ी गलती होगी. अफगानिस्तान A के खिलाफ जीत वाले टीम कॉम्बिनेशन को कप्तान तिलक वर्मा जारी रख सकते हैं.

विज्ञापन

श्रीलंका A के खिलाफ फाइनल में इंडिया A की संभावित प्लेइंग 11: प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (c), कुमार कुशाग्र (wk), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अंकुल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर.

विज्ञापन

इंडिया A के कुछ खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

वैभव सूर्यवंशी को ट्राई नेशन सीरीज में अब तक अच्छी शुरुआत मिली है लेकिन वो पारी को बड़ा नहीं बना पाए हैं. अब उन्हें फाइनल में रन बनाने होंगे. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा पर भी फैंस की नजरें रहेंगी. गेंदबाजी अटैक में अंशुल कंबोज और यश ठाकुर को दम दिखाना होगा. अगर इन सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो टीम इंडिया ट्राई नेशन सीरीज की ट्रॉफी पर आसानी से कब्जा कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ