टीम इंडिया से हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा की बहानेबाजी शुरू! बताया क्यों नहीं मिल पाई जीत

Sikandar Raza Statement on Loss: जिम्बाब्वे को भारत के खिलाफ पहले T20I में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से बवाल मचाया. जिम्बाब्वे के कप्तान ने अब हार के बाद बड़ा बयान दिया है.

shreyas iyer sikandar raza

सिकंदर रजा का बड़ा बयान (Image: Twitter/X)

Sikandar Raza Statement on Loss: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज का पहला मैच हरारे में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. भारतीय टीम T20I में 6 हार के बाद आखिरकार जीत दर्ज करने में सफल रही. वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी के दम पर टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को एकतरफा तरीके से हरा दिया. हालांकि, हार के बाद सिकंदर रजा की बहानेबाजी शुरू हो गई और उन्होंने हार का ठीकरा पिच पर फोड़ दिया.

विज्ञापन

हार के बाद क्या बोले सिकंदर रजा?

पहले T20I में हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पिच को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान पिच से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला और टीम इंडिया जब बैटिंग करने आई, तो बल्लेबाजी आसान हो गई. उन्होंने कहा, ‘यह पिच उस लेवल की नहीं थी. नमी ने बड़ा किरदार निभाया. मुझे नहीं लगता कि इसका असर मैच पर ज्यादा देर तक रहा. नई गेंद से फायदा हुआ. हमने ज्यादा बाउंड्री नहीं लगाई. इसी वजह से नई गेंद अपनी चमक बरकरार रख सकी और गेंद की मूवमेंट ने बल्लेबाजी को मुश्किल बना दिया.’

विज्ञापन

सिकंदर रजा ने आगे कहा, ‘बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में पिच पर नमी थी और यह मैच में लंबे समय तक बनी रही. हालांकि, इस मैच में 10-12 ओवर नमी थी और बाद में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो परिस्थितियां आसान हो गई. उम्मीद है कि अगले मैच में पिच बेहतर होगी, ताकि अगर हम टॉस हार भी जाए, तो पिच का बड़ा किरदार न रहे.’

विज्ञापन

टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता पहला मैच

आयरलैंड के खिलाफ 2-0 और इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार के बाद आखिर श्रेयस अय्यर को कप्तान के तौर पर पहली जीत मिली. जिम्बाब्वे ने पहले T20I में 126 रन का लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर दर्ज किया. जवाब में टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया. 7 विकेट से भारत ने मैच जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. वैभव सूर्यवंशी ने 50 रन, ईशान किशन ने 35 रन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ