IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर टूटा वैभव सूर्यवंशी का कहर, भारत ने 7 विकेट से मारी बाजी

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. इस मैच में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया और तूफानी बल्लेबाजी कर जिम्ब्बावे को चारों खाने चित कर दिया.

Cricket News - 2026-07-23T193119.501

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और जिम्बाब्वे को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. जिम्बाब्वे की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने बैटिंग में अपना दम दिखाया और तूफानी अर्धशतक ठोककर भारत को जीत दिला दी. भारत ने 7 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने बनाए थे 125 रन

20 ओवर में जिम्बाब्वे ने 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट गोल्डन डक पर आउट हुए. इसके अलावा बेन करन ने 8 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली थी. कप्तान सिंकदर रजा भी इस मैच में फ्लॉप हो गए और 10 गेंदों में केवल 4 रन बनाकर चलते बने. इसके अलावा रियान बर्ल ने 35 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली, जबकि वेस्ली माधेवेरे ने 34 गेंदों में 39 रन बनाए थे. इसके अलावा तादिवानाशे मारुमानी ने अंत में नाबाद 20 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव को 2-2 सफलता मिली. इसके अलावा शिवम दुबे और रवी बिश्नोई ने 1-1 विकेट झटके.

भारत ने हासिल किया लक्ष्य

126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 4 छक्के भी अपने नाम किए.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 28 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 5 गेंदों में 6 रन बनाए. 13.2 ओवर में भारत ने 126/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ