'वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक जड़ पाए क्योंकि...' श्रेयस अय्यर का 15 साल के युवा बल्लेबाज पर बड़ा बयान

Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi Inning: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जोरदार अर्धशतक जड़ा, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच जीता. अब कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त पारी पर प्रतिक्रिया दी है.

shreyas iyer vaibhav sooryavanshi

अय्यर का सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान (Image: AI Generated and X)

Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi Inning: टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में हार के बाद अब जिम्बाब्वे दौरे पर आखिरकार जीत नसीब हुई. हरारे में हुए पहले T20I मैच में भारत ने 7 विकेट से जिम्बाब्वे को हराया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का तूफान आया और उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. वैभव की बल्लेबाजी देख फैंस बहुत खुश हुए और अब कप्तान श्रेयस अय्यर का भी 15 साल के युवा बल्लेबाज की पारी को लेकर रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने बताया कि कैसे वैभव के लिए हरारे में बल्लेबाजी आसान थी.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के अर्धशतक पर अय्यर का बयान

कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. इसी बीच उन्होंने बताया कि वैभव को इस पिच पर खेलने का अनुभव है और वो यहां पहले 175 रन जड़ चुके हैं. इसी आत्मविश्वास का फायदा उन्हें पहले T20I में मिला. उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. वो बिना किसी भय के खेलने वाले युवा खिलाड़ी हैं और जिस तरह से उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया, वो तारीफ के लायक है.’

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी ने पहले भी यहां पर खेला है और उन्हें पिच के बारे में अच्छे से पता है. उन्होंने यहां अंडर-19 फाइनल में 175 रन बनाए थे. इसी वजह से जब वह मैदान पर उतरे होंगे, तो उनके पास काफी आत्मविश्वास होगा. उन्हें इस तरह खेलते हुए देखकर अच्छा लगा.’

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जीत के बाद भी श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में रहे सबसे पीछे

विज्ञापन

13.2 ओवर में जीती टीम इंडिया

पहले T20I मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. टीम इंडिया की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट झटके. जवाब में टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया था. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में 50 रन बनाए. ईशान किशन ने भी 35 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को 13.2 ओवर में 7 विकेट से जीत दिलाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ