हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित-विराट के 'फ्लॉप' शो पर शुभमन गिल का बड़ा बयान! टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ जीत पर हुए गदगद

Shubman Gill Statement: भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से करारी हार थमाई. इस मैच में रोहित-विराट का बल्ला नहीं चला. मैच के बाद गिल ने इशारों-इशारों में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के फेल होने के बारे में बात की और जीत पर भी उनका बयान सामने आया.

विज्ञापन
गिल का बड़ा बयान (Image: Twitter/X and AI Generated)

Shubman Gill Statement: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की. T20I सीरीज में 4-0 से हार के बाद टीम इंडिया ने आखिर वनडे में बढ़िया तरह से कमबैक करके इंग्लैंड दौरे पर अपना खाता खोला. रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए फैंस उत्साहित थे लेकिन दोनों फ्लॉप साबित हुए. अब कप्तान शुभमन गिल ने इशारों-इशारों में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित-विराट का बचाव किया है. इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया की बड़ी जीत पर खुशी जताई.

शुभमन गिल का पहले वनडे के बाद बड़ा बयान

शुभमन गिल ने मैच के बाद इंटरव्यू में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के बारे में बात की. उन्होंने माना कि शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी बिल्कुल आसान नहीं थी और रन नहीं बन रहे थे. उन्होंने अपने इस बयान के जरिए एक तरह से रोहित शर्मा और विराट कोहली का बचाव किया, जो पहले वनडे में क्रमशः 11 रन और 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहरा दिया.

उन्होंने कहा, ‘यहां साउथ अफ्रीका जैसी परिस्थितियां थीं और बल्लेबाजों के लिए नई गेंद से खेलना आसान नहीं था. गेंद हरकत कर रही थी और रन बनाना मुश्किल लग रहा था. बाद में विकेट पर बल्लेबाजी आसान हो गई. इस तरह की पिचों पर अगर हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतरते हैं, तो ये हमारे लिए अच्छा होगा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- फ्री में कैसे देखें ENG vs IND पहला वनडे मैच? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर डिटेल

टीम इंडिया की जीत पर हुए गदगद

इंग्लैंड ने भारत के सामने 259 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में टीम इंडिया ने 45.2 ओवरों में 6 विकेट रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से कमाल किया. गिल ने टीम की जीत पर कहा, ‘जब आपकी टीम का मिडिल ऑर्डर, लोअर मिडिल ऑर्डर इस तरह से रन बनाकर मैच खत्म करता है, तो कप्तान के तौर पर आपको काफी आत्मविश्वास आता है.’

विज्ञापन

गिल ने आगे कहा, ‘हमारा गेंदबाजी अटैक थोड़ा युवा है और हमारी बल्लेबाजी अनुभवी है. पहले मैच में हम गेंदबाजी करना चाहते थे और 320 रनों का लक्ष्य भी बढ़िया होता. हम लोगों ने शानदार गेंदबाजी की. शुरुआत में हमें दबाव में डाला गया लेकिन हमने वापसी की.’

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: इंग्लैंड टीम में डर का माहौल! 968 दिन बाद वनडे में वापसी करेगा भारत का सबसे बड़ा मैच विनर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola