ENG vs IND: इंग्लैंड टीम में डर का माहौल! 968 दिन बाद वनडे में वापसी करेगा भारत का सबसे बड़ा मैच विनर

Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे होने जा रहा है. इस मैच में विराट-रोहित पर सभी की नजर है. हालांकि, टीम इंडिया का एक और मैच विनर इस मैच में कमबैक करने का जा रहा है.

jasprit bumrah rohit sharma
1 / 6

Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली लगभग 6 महीने के इंतजार के बाद एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे. दोनों का रिकॉर्ड इंग्लैंड में काफी अच्छा है और अब उनसे वनडे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. रोहित-विराट को लेकर भले ही हाइप बनी हुई है लेकिन उनके ही लेवल के एक और मैच विनर की टीम इंडिया की जर्सी में लंबे समय बाद वापसी होने जा रही है.

विज्ञापन

वनडे में कमबैक करेंगे जसप्रीत बुमराह

वनडे में कमबैक करेंगे जसप्रीत बुमराह2 / 6

जसप्रीत बुमराह लंबे समय बाद वनडे प्रारूप में खेलते हुए नजर आएंगे. वो आखिरी बार 2023 के वर्ल्ड कप के फाइनल का हिस्सा बने थे. इसके बाद बुमराह को वनडे क्रिकेट से आराम दिया गया. उन्हें सिर्फ टी20 और टेस्ट फॉर्मेट पर फोकस करने के लिए कहा गया. (Image: Instagram/jaspritb1)

विज्ञापन

कितने दिनों बाद वापसी कर रहे हैं बुमराह?

कितने दिनों बाद वापसी कर रहे हैं बुमराह?3 / 6

जसप्रीत बुमराह को वनडे से इतने समय दूर रखने के बाद जब चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान किया, तो फैंस खुश हो गए. बुमराह को फैंस एकदिवसीय फॉर्मेट में बहुत मिस कर रहे थे और अब 968 दिन बाद बुमराह की वनडे क्रिकेट में वापसी होने जा रही है. इतने लंबे ब्रेक के बाद बुमराह की लय पर सभी की नजर होगी. (Image: Instagram/jaspritb1)

बुमराह का कैसा है इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन?

बुमराह का कैसा है इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन?4 / 6

जसप्रीत बुमराह ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 7 वनडे मैच खेले हैं और 17 विकेट झटकने में सफल रहे हैं. बुमराह की इकोनॉमी 5.88 रही है और वह एक बार 5 विकेट हॉल लेने में भी सफल हुए हैं. (Image: Instagram/jaspritb1)

विज्ञापन

विराट कोहली भी कर रहे हैं कमबैक

विराट कोहली भी कर रहे हैं कमबैक5 / 6

विराट कोहली आखिरी बार जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे खेलते हुए नजर आए थे. इसके बाद भारतीय टीम ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेली थी, जिससे विराट चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे. अब कोहली भी इंग्लैंड के खिलाफ कमबैक करेंगे. (Image: AI Generated)

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

शुभमन गिल (c), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन