रोहित-विराट के ‘फ्लॉप’ शो पर शुभमन गिल का बड़ा बयान! टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ जीत पर हुए गदगद
Shubman Gill Statement: भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से करारी हार थमाई. इस मैच में रोहित-विराट का बल्ला नहीं चला. मैच के बाद गिल ने इशारों-इशारों में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के फेल होने के बारे में बात की और जीत पर भी उनका बयान सामने आया.
गिल का बड़ा बयान (Image: Twitter/X and AI Generated)
---विज्ञापन---
Shubman Gill Statement: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की. T20I सीरीज में 4-0 से हार के बाद टीम इंडिया ने आखिर वनडे में बढ़िया तरह से कमबैक करके इंग्लैंड दौरे पर अपना खाता खोला. रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए फैंस उत्साहित थे लेकिन दोनों फ्लॉप साबित हुए. अब कप्तान शुभमन गिल ने इशारों-इशारों में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित-विराट का बचाव किया है. इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया की बड़ी जीत पर खुशी जताई.
शुभमन गिल का पहले वनडे के बाद बड़ा बयान
शुभमन गिल ने मैच के बाद इंटरव्यू में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के बारे में बात की. उन्होंने माना कि शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी बिल्कुल आसान नहीं थी और रन नहीं बन रहे थे. उन्होंने अपने इस बयान के जरिए एक तरह से रोहित शर्मा और विराट कोहली का बचाव किया, जो पहले वनडे में क्रमशः 11 रन और 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहरा दिया.
उन्होंने कहा, 'यहां साउथ अफ्रीका जैसी परिस्थितियां थीं और बल्लेबाजों के लिए नई गेंद से खेलना आसान नहीं था. गेंद हरकत कर रही थी और रन बनाना मुश्किल लग रहा था. बाद में विकेट पर बल्लेबाजी आसान हो गई. इस तरह की पिचों पर अगर हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतरते हैं, तो ये हमारे लिए अच्छा होगा.'
इंग्लैंड ने भारत के सामने 259 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में टीम इंडिया ने 45.2 ओवरों में 6 विकेट रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से कमाल किया. गिल ने टीम की जीत पर कहा, 'जब आपकी टीम का मिडिल ऑर्डर, लोअर मिडिल ऑर्डर इस तरह से रन बनाकर मैच खत्म करता है, तो कप्तान के तौर पर आपको काफी आत्मविश्वास आता है.'
गिल ने आगे कहा, 'हमारा गेंदबाजी अटैक थोड़ा युवा है और हमारी बल्लेबाजी अनुभवी है. पहले मैच में हम गेंदबाजी करना चाहते थे और 320 रनों का लक्ष्य भी बढ़िया होता. हम लोगों ने शानदार गेंदबाजी की. शुरुआत में हमें दबाव में डाला गया लेकिन हमने वापसी की.'
Shubman Gill Statement: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की. T20I सीरीज में 4-0 से हार के बाद टीम इंडिया ने आखिर वनडे में बढ़िया तरह से कमबैक करके इंग्लैंड दौरे पर अपना खाता खोला. रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए फैंस उत्साहित थे लेकिन दोनों फ्लॉप साबित हुए. अब कप्तान शुभमन गिल ने इशारों-इशारों में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित-विराट का बचाव किया है. इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया की बड़ी जीत पर खुशी जताई.
शुभमन गिल का पहले वनडे के बाद बड़ा बयान
शुभमन गिल ने मैच के बाद इंटरव्यू में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के बारे में बात की. उन्होंने माना कि शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी बिल्कुल आसान नहीं थी और रन नहीं बन रहे थे. उन्होंने अपने इस बयान के जरिए एक तरह से रोहित शर्मा और विराट कोहली का बचाव किया, जो पहले वनडे में क्रमशः 11 रन और 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहरा दिया.
---विज्ञापन---
उन्होंने कहा, ‘यहां साउथ अफ्रीका जैसी परिस्थितियां थीं और बल्लेबाजों के लिए नई गेंद से खेलना आसान नहीं था. गेंद हरकत कर रही थी और रन बनाना मुश्किल लग रहा था. बाद में विकेट पर बल्लेबाजी आसान हो गई. इस तरह की पिचों पर अगर हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतरते हैं, तो ये हमारे लिए अच्छा होगा.’
Shubman Gill said "We will try different combinations & see which gives us the best depth in both departments – the conditions were to close to South Africa, the ball was kicking up, wasn't easy to score". pic.twitter.com/26n54y6ufv
इंग्लैंड ने भारत के सामने 259 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में टीम इंडिया ने 45.2 ओवरों में 6 विकेट रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से कमाल किया. गिल ने टीम की जीत पर कहा, ‘जब आपकी टीम का मिडिल ऑर्डर, लोअर मिडिल ऑर्डर इस तरह से रन बनाकर मैच खत्म करता है, तो कप्तान के तौर पर आपको काफी आत्मविश्वास आता है.’
गिल ने आगे कहा, ‘हमारा गेंदबाजी अटैक थोड़ा युवा है और हमारी बल्लेबाजी अनुभवी है. पहले मैच में हम गेंदबाजी करना चाहते थे और 320 रनों का लक्ष्य भी बढ़िया होता. हम लोगों ने शानदार गेंदबाजी की. शुरुआत में हमें दबाव में डाला गया लेकिन हमने वापसी की.’