हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लॉर्ड्स वनडे के बाद शुभमन गिल ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा! रोहित-विराट को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Shubman Gill Statement on Loss: टीम इंडिया को लॉर्ड्स वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. शुभमन गिल का अब हार पर स्टेटमेंट आया है और उन्होंने कुछ खिलाड़ियों पर इसका ठीकरा फोड़ा है.

विज्ञापन
गिल का हार पर बयान

Shubman Gill Statement on Loss: इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया के सामने 388 रनों का बड़ा लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए वो 50 ओवरों में मात्र 360 रन बना सके. इंग्लैंड ने 27 रन से लॉर्ड्स वनडे अपने नाम किया. इंग्लैंड ने 2-1 से वनडे श्रृंखला अपने नाम की. अब हार के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बात की. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी को भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बताया.

गिल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

लॉर्ड्स वनडे में हार के बाद शुभमन गिल इंटरव्यू देने आए. इसी बीच उन्होंने गेंदबाजों (प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा) को हार का कारण बताया. उन्होंने कहा, ‘हम 45वें ओवर तक मैच में थे. हमने आखिरी तीन ओवरों में बहुत रन लुटा दिए और इसी मौके पर मैच हमसे दूर चला गया.’

ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा हो रहे ODI से रिटायर? कप्तान शुभमन गिल ने लॉर्ड्स वनडे के बाद दिया जवाब

विज्ञापन

रोहित-विराट को जमकर हुई तारीफ

शुभमन गिल ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों के प्रयासों की जमकर तारीफ की. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘हमें लगा था कि अगर 40 ओवर तक हम विकेट अपने पास रखेंगे, तो फिर हम गेम में रहेंगे. हम ज्यादा दूर भी नहीं रहना चाहते थे. पावरप्ले के बाद हमें 6-6.5 रन प्रति ओवर बनाने की कोशिश की और हमने आखिरी 10 ओवरों में 10 के जरूरी रन रेट से रन बनाने का लक्ष्य रखा था.’

गिल ने आगे कहा, ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दुनिया के अलग-अलग मैदानों पर इतने सालों में शानदार प्रदर्शन किया है. रोहित शर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसे देखकर मैं बेहद खुश हूं. विकेट अंत में बहुत धीमा हो गया. बल्लेबाजी बिल्कुल आसान नहीं थी लेकिन उन्हें खेलते देख मजा आ गया.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे में टीम इंडिया की हार के 5 बड़े विलेन, जीता हुआ मुकाबला गंवाया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola