IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे में टीम इंडिया की हार के 5 बड़े विलेन, जीता हुआ मुकाबला गंवाया

IND vs ENG: टीम इंडिया ने पहला वनडे मैच जीता तो वहीं इंग्लिश टीम ने दूसरे मैच में जीतकर कमबैक किया. सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया जीता हुआ मुकाबला बुरी तरह से हार गई. इस हार के लिए टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी जिम्मेदार बने.

Team India (PIC Credit - AI)
1 / 6
ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए बैकअप तैयार कर रहा भारतीय टीम मैनेजमेंट (PIC Credit - AI)

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में कमाल का मुकाबला खेला गया. जिसमें इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 360 रन ही बना सकी. 27 रनों से मिली इस हार के बाद ही टीम इंडिया का ये दौरा बहुत ही खराब रहा. 5 स्टार खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया को इस मुकाबले में हार मिली है. (PIC Credit - AI Generated)

विज्ञापन

गूरनूर बरार

गूरनूर बरार 2 / 6

तेज गेंदबाज गूरनूर बरार ने इस मुकाबले में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 ओवरों में खराब गेंदबाजी करके 97 रन लुटा दिए. पूरे मुकाबले में जब भी बरार गेंदबाजी करने उतरे, तो उन्होंने अपनी टीम पर ही दबाव बनाया.  (PIC Credit - X)

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव3 / 6

युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इस मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर के इंजर्ड होने के बाद मौका मिला. हालांकि वो इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए. प्रिंस यादव ने इस मुकाबले में 10 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट लेकर 79 रन खर्च कर डाले.  (PIC Credit - Indian Cricket Team Instagram)

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 4 / 6

स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिला था. हालांकि उन्होंने कप्तान और कोच दोनों को ही बहुत ज्यादा निराश किया. अर्शदीप सिंह ने 10 ओवरों में एक भी विकेट हासिल नहीं किया और 72 रन लुटा दिए. (PIC Credit - Indian Cricket Team Instagram)

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन 5 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से टीम को बड़ी उम्मीदें थी. जब रोहित शर्मा पवेलियन लौटे, तो मैच में टीम इंडिया आगे नजर आ रही थी. हालांकि उसके बाद भी उन्होंने 12 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाए और अपना विकेट फेंक दिया. जो टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ा.  (PIC Credit - X)

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 6 / 6

उपकप्तान श्रेयस अय्यर से टीम इंडिया को बड़ी उम्मीदें थी. इंग्लैंड की टीम स्पिनरों के साथ अटैक कर रही थी. ऐसे में अय्यर पर टीम ने भरोसा जताया. हालांकि वो सिर्फ तीसरी ही गेंद पर खराब शॉट खेलकर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. (PIC Credit - AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन