Shubman Gill Injury Update: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की चोट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. भारतीय टीम पहले ही जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की चोट से परेशान है. बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं, वहीं साई सुदर्शन अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. इसी बीच शुभमन गिल का चोटिल होना फैंस को हैरान कर गया था. सभी को इस बात का डर था कि कहीं गिल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर न हो जाए. अब भारतीय कप्तान को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है.
शुभमन गिल की चोट पर आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच हो रहे अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें अभ्यास करते समय दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल मैच से पहले टीम इंडिया के अन्य सदस्यों के साथ मैदान पर आए थे और किसी भी तरह के दर्द में नजर नहीं आ रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजमेंट कप्तान को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है और उन्हें पहले टेस्ट के लिए फिट रखना चाहती है. इसी वजह से गिल को वॉर्मअप मैच में नहीं उतारा गया और अभी आराम दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- हार्दिक से बुमराह तक… चोट ने टीम इंडिया को जकड़ा, BCCI CoE में मौजूद 13 इंजर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने
साई सुदर्शन की चोट पर क्या है अपडेट?
शुभमन गिल को लेकर नई रिपोर्ट ने जरूर फैंस की चिंता कम कर दी होगी. हालांकि, साई सुदर्शन की चोट ने समस्या बढ़ा रखी है. सुदर्शन के पैर में समस्या है, लेकिन रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है. वह अभी टीम इंडिया के साथ कोलंबो में नहीं हैं और BCCI के CoE में रिहैब कर रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुदर्शन पूरी तरह फिट होने के करीब हैं और अगर उनका रिहैब ऐसा ही चलता रहा, तो वह 15 अगस्त से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे. खैर, टीम इंडिया के पास सुदर्शन के बैकअप के रूप में देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं, जिन्होंने वॉर्मअप मैच में बढ़िया बल्लेबाजी की.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: अगर शुभमन गिल हुए पहले टेस्ट से बाहर, तो ये 3 खिलाड़ी प्लेइंग 11 में ले सकते हैं उनकी जगह
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
6 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines