IND vs SL: अगर शुभमन गिल हुए पहले टेस्ट से बाहर, तो ये 3 खिलाड़ी प्लेइंग 11 में ले सकते हैं उनकी जगह
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम 15 अगस्त को पहला टेस्ट खेलती नजर आएगी. शुभमन गिल अभी चोटिल हैं और अगर वह पहले टेस्ट से बाहर होते हैं, तो भारत के पास 3 खिलाड़ी हैं, जो प्लेइंग 11 में उनकी जगह ले सकते हैं.

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. यह श्रृंखला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दृष्टिकोण से काफी अहम रहने वाली है. दोनों टीमों के बीच गॉल में पहला टेस्ट खेला जाएगा. शुभमन गिल को अभ्यास करते हुए चोट लगी है, जिस वजह से वह अभ्यास मैच नहीं खेल रहे हैं. गिल पर पहले टेस्ट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. अगर गिल नहीं खेले, तो प्लेइंग 11 में उनकी जगह लेने के लिए टीम इंडिया के पास कुछ विकल्प हैं. (Image: ANI)
कैसा है भारत का बल्लेबाजी क्रम?
2 / 6केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल टेस्ट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हैं. साई सुदर्शन नंबर 3 पर खेलते हैं, वहीं शुभमन गिल नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं. ऋषभ पंत नंबर 5 और ध्रुव जुरेल नंबर 6 पर खेलते हैं. अगर गिल बाहर होते हैं, तो बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा बदलाव हो सकता है. (Image: ANI)
देवदत्त पडिक्कल ले सकते हैं गिल की जगह
3 / 6देवदत्त पडिक्कल टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं. अगर शुभमन गिल बाहर हुए, तो पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में नंबर 4 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. (Image: ANI)
सारांश जैन भी हैं विकल्प
4 / 6सारांश जैन स्पिन ऑलराउंडर हैं. वह अपनी गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बने हैं. हालांकि, सारांश को बल्लेबाजी का भी अनुभव है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने दो शतक और 14 अर्धशतक जड़े हैं. वह आसानी से नंबर 6-7 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. (Image: AI Generated)
मानव सुथार को किया जा सकता है प्रमोट
5 / 6रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में मानव सुथार को अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि, जडेजा अब स्क्वाड में वापस आ गए हैं और वह फर्स्ट चॉइस लेफ्ट आर्म गेंदबाज हैं. अगर गिल नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह मानव सुथार को मौका मिल सकता है. सुथार भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हैं और जडेजा के साथ मिलकर लोअर ऑर्डर का भार अपने कंधों पर ले सकते हैं. (Image: ANI)
टीम इंडिया का स्क्वाड
6 / 6शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन (Image: ANI)