टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे कप्तान शुभमन गिल! आया नया अपडेट

Shubman Gill Injury Update: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. इसके पहले शुभमन गिल की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि, अब गिल की चोट को लेकर एक सकारात्मक अपडेट सामने आया है.

shubman gill

गिल की चोट पर आया नया अपडेट (Image: ANI)

Shubman Gill Injury Update: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की चोट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. भारतीय टीम पहले ही जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की चोट से परेशान है. बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं, वहीं साई सुदर्शन अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. इसी बीच शुभमन गिल का चोटिल होना फैंस को हैरान कर गया था. सभी को इस बात का डर था कि कहीं गिल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर न हो जाए. अब भारतीय कप्तान को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

विज्ञापन

शुभमन गिल की चोट पर आया बड़ा अपडेट

शुभमन गिल भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच हो रहे अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें अभ्यास करते समय दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल मैच से पहले टीम इंडिया के अन्य सदस्यों के साथ मैदान पर आए थे और किसी भी तरह के दर्द में नजर नहीं आ रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजमेंट कप्तान को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है और उन्हें पहले टेस्ट के लिए फिट रखना चाहती है. इसी वजह से गिल को वॉर्मअप मैच में नहीं उतारा गया और अभी आराम दिया जा रहा है.

विज्ञापन

साई सुदर्शन की चोट पर क्या है अपडेट?

शुभमन गिल को लेकर नई रिपोर्ट ने जरूर फैंस की चिंता कम कर दी होगी. हालांकि, साई सुदर्शन की चोट ने समस्या बढ़ा रखी है. सुदर्शन के पैर में समस्या है, लेकिन रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है. वह अभी टीम इंडिया के साथ कोलंबो में नहीं हैं और BCCI के CoE में रिहैब कर रहे हैं.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुदर्शन पूरी तरह फिट होने के करीब हैं और अगर उनका रिहैब ऐसा ही चलता रहा, तो वह 15 अगस्त से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे. खैर, टीम इंडिया के पास सुदर्शन के बैकअप के रूप में देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं, जिन्होंने वॉर्मअप मैच में बढ़िया बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ