हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, छत्तीसगढ़ के खिलाफ हो सकता है कमबैक

Shubman Gill: BCCI ने सभी सीनियर खिलाड़ियों से रणजी ट्रॉफी 2026-27 खेलने का अनुरोध किया है. हालांकि, भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पंजाब के लिए इस टूर्नामेंट का पहला मैच नहीं खेलेंगे. दूसरे मुकाबले में उनकी वापसी हो सकती है.

विज्ञापन
शुभमन गिल नहीं खेलेंगे रणजी ट्रॉफी का पहला मैच (Image: ANI)

Shubman Gill Set to Miss Ranji Opener: रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 11 अक्टूबर यानी आज से होने जा रही है. इस बार का घरेलू सीजन बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी भी रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे. भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के पंजाब के लिए खेलने की खबर सामने आई थी. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि वह पंजाब के लिए पहला मैच नहीं खेलेंगे और उनका कमबैक छत्तीसगढ़ के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में होगा.

शुभमन गिल नहीं खेलेंगे पहला मैच

रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन में 11 अक्टूबर को पंजाब और असम के बीच मैच खेला जाएगा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मैच से शुभमन बाहर हो गए हैं. पंजाब ने अब तक गिल के उपलब्ध नहीं रहने के पीछे का कारण नहीं बताया है. उनकी गैरमौजूदगी में भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन पंजाब की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. दरअसल, चयन समिति और BCCI ने सभी बड़े खिलाड़ियों को कम से कम एक रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कहा है. इसी वजह से रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र, केएल राहुल कर्नाटक और आकाश दीप बंगाल के लिए खेल रहे हैं.

कब होगा गिल का कमबैक?

शुभमन गिल इस समय क्रिकेट से दूर हैं. वह भारतीय T20I टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिस वजह से वह घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए अभी उपलब्ध हैं. असम के खिलाफ भले ही गिल नहीं खेलें, लेकिन छत्तीसगढ़ के खिलाफ उनका कमबैक हो सकता है. पंजाब का रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के विरुद्ध होने वाला है. इस मैच के जरिए गिल का मैदान पर कमबैक हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम, क्या गौतम गंभीर की बढ़ेंगी मुश्किलें?

न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयारी का शानदार मौका

भारतीय टीम जल्द ही न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने वाली है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज नवंबर के अंतिम हफ्ते में शुरू होनी है. भारत को कीवी टीम से पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला लेना है. रणजी ट्रॉफी खेलकर खिलाड़ियों के पास दौरे के लिए तैयारी करने का सुनहरा मौका है.

विज्ञापन

बता दें कि गिल को इंडिया A के स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया है, जिस वजह से छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच को वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास के तौर पर ले सकते हैं. इससे पहले गिल कीवी टीम के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3 मुकाबले खेलते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy 2026-27: आज से शुरू होगा रणजी ट्रॉफी का महासंग्राम, जानें शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola