India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जा रहा है. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दबदबा बनाए रखा. भारत ने पहले दिन 85 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना दिए हैं. भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में भी अपने 3 हजार रन पूरे कर लिए. गिल ने इसके अलावा WTC में बड़ा कारनामा कर दिया और पहले भारतीय कप्तान भी बन गए.

शुभमन गिल ने रचा इतिहास

शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण में अपने 1 हजार रन पूरे कर लिए हैं. गिल ने केवल 10 टेस्ट मैच में ये आंकड़ा पार कर लिया है. वह एक WTC साइकिल में 1 हजार रन पूरा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इससे पहले रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल एक खिलाड़ी के रूप में अपने 1 हजार रन पूरे कर चुके हैं. लेकिन गिल बतौर भारतीय कप्तान ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी गए हैं. गिल ने WTC 2025-27 के संस्करण में अब तक 17 पारियों में 68.26 की औसत से 1024 रन बना दिए हैं. गिल 5 शतक और 2 अर्धशतक अब तक खेल चुके हैं.

---विज्ञापन---

गिल इस मामले में बने चौथे खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में गिल ने अपने 3 हजार टेस्ट रन पूरे किए. वह ऐसा करने वाले चौथे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 26 साल 349 दिन की उम्र में ये कारनामा किया. भारत की ओर से सबसे कम उम्र में टेस्ट में 3 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने 23 साल 228 दिन में ये कारनामा किया था. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं. उन्होंने 26 साल 157 दिन में ये कारनाम किया था, जबकि दिलीप वेंगसरकर 26 साल 263 दिन की उम्र के साथ तीसरे नंबर पर है.

ये भी पढ़ेंं: IND vs SL: शुभमन गिल ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन, सचिन-सहवाग के एलीट क्लब में हुए शामिल

---विज्ञापन---

डॉन ब्रैडमैन के क्लब में भी गिल की एंट्री

शुभमन गिल टेस्ट में एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा औसत से कम से 1 हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. ब्रैडमैन ने 101.51 की औसत के साथ 38 पारियों में 3147 रन बनाए हैं. गिल इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर चुके हैं. उन्होंने अब तक 75.93 की औसत के साथ 1139 रन बना दिए हैं.

ये भी पढ़ें: नाथन लायन का बड़ा कारनामा, 600 विकेट लेने वाले बने पांचवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

---विज्ञापन---