नाथन लायन का बड़ा कारनामा, 600 विकेट लेने वाले बने पांचवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज नाथन लायन ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया के पांचवें खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने 600 विकेट पूरे कर लिए हैं. लायन ने ऑस्ट्रेविया के लिए कमाल कर दिया है.

नाथन लायन विकेट लेकर जश्न मनाते हुए/ Image Source: AI

नाथन लायन विकेट लेकर जश्न मनाते हुए/ Image Source: AI

Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 से 23 अगस्त के बीच खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 2 दिनों में ही हरा दिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. पहला टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की और दूसरे मैच को एक पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फिरकी स्पिनर नाथन लायन ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया.

विज्ञापन

नाथन लायन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

नाथन लायन ने इस मैच में अपने 600 इंटरनेशनल विकेट अपने नाम कर लिए. उन्होंने दूसरी पारी में 3 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 11.3 ओवर में 25 रन खर्च किए और 4 मेडन ओवर फेंके. अब लायन के नाम 601 विकेट हो गए हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा वह टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं. उन्होंने टेस्ट में 571 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही प्रारूपों में सबसे ज्यादा विकेट

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही प्रारूपों में सबसे ज्यादा विकेट शेन वॉर्न ने लिए हैं. उन्होंने 338 मैचों में 999 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा ग्लेन मैकग्रा 375 मैचों में 948 विकेट लिए हैं. वहीं, 302 मैचों में मिचेल स्टार्क ने 771 विकेट अपने नाम किए हैं और वह तीसरे स्थान हैं. इसके अलावा ब्रेट ली ने 322 मैचों में 718 झटके हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं. इसके अलावा नाथन लायन 174 टेस्ट मैच में 601 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं.

विज्ञापन

दो दिन में खत्म हुआ मैच

बांग्लादेश ने पहली पारी में 34 ओवर में 64 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन मेहदी हसन मिराज ने बनाए. उन्होंने 11 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास का खाता नहीं खुल सका. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 52.3 ओवर में 210 रन बना दिए. इसके बाद बांग्लादेश दूसरी पारी में 38.3 ओवर में 95 रन बना पाई. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 51 रन और एक पारी से मुकाबला जीत लिया. प्लेयर ऑफ द मैच मिचेल स्टार्क को चुना गया. उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ