Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय में अपने खेल से खासा प्रभावित किया है। अय्यर का बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी में जमकर बोला था। वहीं, आईपीएल 2025 में उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। घरेलू क्रिकेट में भी श्रेयस लगातार जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

अय्यर को अब उनके बेहतरीन खेल का इनाम मिलने वाला है। यूएई की धरती पर होने वाले एशिया कप 2025 में तो अय्यर की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में भी श्रेयस का कमबैक हो सकता है। सिलेक्टर्स घरेलू सरजमीं पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अय्यर को टीम में वापस लाने का मन बना चुके हैं।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर को मिलेगा इनाम

श्रेयस अय्यर का एशिया कप 2025 में खेलने लगभग तय माना जा रहा है। वनडे फॉर्मेट में तो अय्यर ने अपनी काबिलियत लगातार साबित की है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 5 मैचों में 48 की औसत से खेलते हुए 243 रन ठोके थे। हालांकि, अय्यर टी-20 टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं।

अय्यर ने भारत के लिए अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में खेला था। इसके बाद से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद वह टी-20 टीम में अपनी जगह नहीं बना सके हैं। माना जा रहा है कि अय्यर का यह लंबा इंतजार खत्म होने वाला है और वह एशिया कप में रंग जमाते हुए दिखाई दे सकते हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि श्रेयस को टूर्नामेंट में उपकप्तान की भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है या फिर सिलेक्टर्स अक्षर पटेल पर भी भरोसा दिखाते हैं।

विज्ञापन

टेस्ट टीम में हो सकता है कमबैक

टी-20 के साथ-साथ अय्यर का टेस्ट टीम में भी कमबैक हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, अय्यर को घरेलू सरजमीं पर होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में चुना जा सकता है। अय्यर ने अपना आखिरी टेस्ट फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वह भारत के लिए अब तक कुल 14 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 36 की औसत से 811 रन निकले हैं। अय्यर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में एक शतक और 5 अर्धशतक जमा चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ