Shreyas Iyer On Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक अपने गेम से काफी प्रभावित किया है. 2026 उनके लिए बढ़िया रहा. आईपीएल में उन्होंने गजब की बल्लेबाजी की. उन्हें इसके बाद टीम इंडिया की टी20 टीम में शामिल किया गया. जुलाई में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया. इसके बाद से वो टीम इंडिया के लिए आठ टी20 मैच खेल चुके हैं. हाल ही में एशियन गेम्स में भी वैभव ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. खैर कप्तान श्रेयस अय्यर भी अब वैभव के मुरीद हो गए हैं. उन्होंने युवा खिलाड़ी को लेकर बड़ा दावा किया है.
‘वैभव सूर्यवंशी शांत स्वभाव के हैं’
भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वैभव सूर्यवंशी इसी के साथ एशियाई खेलों में सबसे कम उम्र में गोल्ड हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. भारत की अब वेस्टइंडीज के साथ 6 अक्टूबर से टी20 सीरीज होने वाली है. इससे पहले जियोस्टार पर अय्यर ने सूर्यवंशी को लेकर अपनी बात रखी. अय्यर ने कहा कि समय आने पर सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे.
उन्होंने कहा, “मैं वैभव से हमेशा बात करते रहता हूं. मैं उनसे मैदान के बाहर की चीजों के बारे में ज्यादा बात करता हूं. हर कोई उनसे क्रिकेट की बात करता है. मैं ये काम नहीं करता हूं. मैं जानता हूं कि वो बहुत काबिल और टैलेंटेड है. अगर वैभव से मैदान के बाहर की बात की जाएं तो वो इसे लेकर काफी उत्साहित रहते हैं. उनका स्वभाव शांत है. हालांकि मैदान पर वो बहुत ही आक्रामक और खतरनाक खेलते हैं.’
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: पाकिस्तान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे अभिषेक शर्मा, 7 छक्कों की मदद से ठोकी तूफानी फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी को लेकर दावा
वैभव सूर्यवंशी को लेकर अय्यर ने आगे कहा, “वैभव सूर्यवंशी बहुत प्यारे इंसान हैं. ड्रेसिंग रूम में उनका होना सभी को अच्छा लगता है. मुझे ये पता है कि उनका समय जरूर आएगा. हम अभी वर्ल्ड कप जीतने वाले ओपनर्स के साथ खेल रहे हैं और वो मैदान पर समय बिताना डिजर्व करते हैं. वैभव अभी भी 15 खिलाड़ियों की टीम में हैं. जब वैभव सूर्यवंशी का समय आएगो तो वो भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे.”
एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल और फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया. श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में वैभव ने 21 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. मुश्किल पिच पर वो डटे रहे. उन्होंने 6 चौके और 2 सिक्स लगाए. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में वैभव ने 9 गेंदों में 15 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस छोटी पारी में दो गगनचुंबी छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड, अभिषेक शर्मा बने हीरो
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
8 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
13 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
46 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
59 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines