Shreyas Iyer Big Statement: श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नए T20I कप्तान बन चुके हैं. 2028 के टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए BCCI और चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है. वो आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला से अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे और फिर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की कमान संभालेंगे. इससे पहले अब श्रेयस अय्यर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है, जिससे लग रहा है कि उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है.
श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर हाल ही में एक इवेंट में नजर आए थे, जहां उन्होंने टीम इंडिया का नया T20I कप्तान बनने के बारे में बात की. अय्यर ने साफ किया कि वो अपना अंदाज नहीं बदलेंगे और किसी और की परछाई में नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘मेरे सामने अब कप्तान के रूप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. यह एक बढ़िया चुनौती है लेकिन मुझे अपना अंदाज बदलने की जरूरत नहीं है. मुझे वैसा ही रहना है, जैसा मैं पहले था. मुझे किसी के जैसा नहीं बनना है और न ही मैं किसी की परछाई में रहना चाहता हूं.’
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका! 3 बड़े खिलाड़ी अगली सीरीज से हुए बाहर, IPL 2026 के बाद लगी इंजरी की झड़ी
क्या अय्यर ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना?
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने 2024 का IPL सीजन अपने नाम किया था. उन्हें टीम की सफलता का उतना श्रेय नहीं मिला. फैंस और मैनेजमेंट ने अय्यर के योगदान को स्वीकार किया लेकिन टीम के मेंटर गौतम गंभीर को असली मास्टरमाइंड कहा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर इस बात से खुश नहीं थे. श्रेयस ने भारत का T20I कप्तान बनने के बाद अपने बयान से संकेत दिए हैं कि अब वो गौतम गंभीर की परछाई में नहीं रहेंगे और अपने हिसाब से फैसले लेंगे.
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.
ये भी पढ़ें:- क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव? ‘स्काई’ के चौंकाने वाले कदम ने सोशल मीडिया पर मचाया हड़कंप!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines