क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव? 'स्काई' के चौंकाने वाले कदम ने सोशल मीडिया पर मचाया हड़कंप!

Suryakumar Yadav: कुछ दिनों पहले हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबर सामने आई थी. अब सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला कदम उठाया है, जिसके बाद उनके भी MI छोड़ने की अफवाहें तेज हो गई हैं.

Suryakumar Yadav (14)
1 / 6

Suryakumar Yadav: IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस में कई बड़े बदलावों की उम्मीद लगाई जा रही है. कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि हार्दिक पांड्या ने MI छोड़ने का फैसला कर लिया है. अब सूर्यकुमार यादव ने भी MI टीम छोड़ने के संकेत दे दिए हैं. अचानक से उन्होंने मुंबई इंडियंस से अपना पूरा कनेक्शन हटा दिया है. उनके इस चौंकाने वाले कदम ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है और फैंस अब सूर्या के ट्रेड की संभावनाएं जताने लगे हैं.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो!

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो!2 / 6

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है. फैंस ने सोशल मीडिया पर अचानक से यह बड़ा बदलाव नोटिस किया. यह उनके MI छोड़ने की अटकलों को बल दे रहा है.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम बायो में भी किया बदलाव

इंस्टाग्राम बायो में भी किया बदलाव3 / 6

सूर्यकुमार यादव ने पहले अपने इंस्टाग्राम बायो में MI लिखा था. अब उन्होंने न सिर्फ मुंबई इंडियंस को अनफॉलो किया है, बल्कि इंस्टाग्राम बायो से भी टीम का जिक्र हटा दिया है. उन्होंने पहले अपने बायो में Mumbai और MI डाला था, जो अब नजर नहीं आ रहा है. यह भी एक चौंकाने वाला कदम है.

सूर्या ने मुंबई इंडियंस से जुड़ी पोस्ट भी हटाई

सूर्या ने मुंबई इंडियंस से जुड़ी पोस्ट भी हटाई4 / 6

सूर्यकुमार यादव ने IPL 2026 से जुड़ी मुंबई इंडियंस की सभी पोस्ट अपने अकाउंट से हटा दी हैं. उनके अकाउंट पर केवल एमएस धोनी और रोहित शर्मा के साथ एक तस्वीर दिखाई दे रही है. सूर्या ने अन्य सभी तस्वीरें और रील्स हटा दी हैं.

विज्ञापन

सूर्या का IPL 2026 में प्रदर्शन रहा था निराशाजनक

सूर्या का IPL 2026 में प्रदर्शन रहा था निराशाजनक5 / 6

सूर्यकुमार यादव ने IPL 2026 में कुल 13 मैच खेले और 270 रन बनाए. उनका औसत इसी दौरान 20.76 का रहा और उन्होंने 147.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. पिछले कुछ सालों में सूर्या का यह सबसे खराब सीजन रहा.

फैंस ट्रेड के लगा रहे कयास

फैंस ट्रेड के लगा रहे कयास6 / 6

सूर्यकुमार यादव के मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करने की खबर के बाद फैंस उनके ट्रेड के कयास लगा रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि वो अपनी पुरानी टीम KKR का हिस्सा बन सकते हैं, वहीं कुछ प्रशंसक उनके LSG से जुड़ने की उम्मीद लगा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन