Shreyanka Patil Ruled Out: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का आगाज काफी यादगार रहा है. उन्होंने अपने शुरुआती दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का दावा ठोक दिया है. हालांकि, टूर्नामेंट के बीच टीम इंडिया को करारा झटका लगा है. भारतीय टीम की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल चोटिल होने के कारण वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं. नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें फील्डिंग करते हुए चोट आई थी और अब उनके रिप्लेसमेंट का भी आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया है.
श्रेयंका पाटिल हुईं टी20 वर्ल्ड कप से बाहर
लीड्स में 17 जून को भारत और नीदरलैंड के बीच मैच खेला गया. इस मैच में श्रेयंका अपने स्पेल की केवल एक गेंद ही डाल पाईं. गेंद रोकने के प्रयास में उनका दाहिना टखना मुड़ गया. श्रेयंका मैदान पर गिर गईं और बेहद दर्द में नजर आईं. मेडिकल टीम ने मैदान पर आकर पाटिल को चेक किया लेकिन उनकी हालत ठीक नजर नहीं आ रही थी और वो खड़ी नहीं हो पा रही थीं. इसी वजह से श्रेयंका को स्ट्रेचर पर डगआउट तक ले जाया गया. ICC ने बताया है कि पाटिल को टखने में गंभीर चोट आई है और वो वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 की शुरुआती तारीख आई सामने! किस दिन होगा फाइनल? अगले सीजन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
श्रेयंका के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
श्रेयंका पाटिल के बाहर होने के बाद प्रेमा रावत को टीम इंडिया के वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल किया गया है. रावत पहले से ही इंडिया A टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर थीं और अब वो भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल होंगी. 24 साल की इस लेग स्पिनर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी मैच नहीं खेला है लेकिन WPL और वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में प्रभावित किया है. इसी वजह से उन्हें श्रेयंका की जगह स्क्वाड में शामिल किया गया है. बता दें कि टीम इंडिया का 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज का अगला मैच होने जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टीम इंडिया की जीत के बावजूद गिल-गंभीर की हुई आलोचना! पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines