IND vs AFG: टीम इंडिया की जीत के बावजूद गिल-गंभीर की हुई आलोचना! पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाए सवाल

Gautam Gambhir-Shubman Gill Criticized: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में 170 रन से हरा दिया. भारतीय टीम की बड़ी जीत के बावजूद एक चीज को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गंभीर-गिल की आलोचना की.

Gautam Gambhir-Shubman Gill Criticized

गिल-गंभीर पर उठे सवाल (Image: AI Generated)

Gautam Gambhir-Shubman Gill Criticized: भारत और अफगानिस्तान के बीच लखनऊ में दूसरा वनडे मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 170 रन से जीत मिली. इस मैच में टीम इंडिया ने अपने बल्लेबाजी क्रम में काफी बदलाव किए. शुभमन गिल की जगह यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने आए. गिल नंबर 3 पर खेले, वहीं ईशान किशन नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए. इसी कारण श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव हुआ और वो उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने अब बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए.

विज्ञापन

बल्लेबाजी क्रम में बदलाव से खुश नहीं मनोज तिवारी!

मनोज तिवारी ने क्रिकबज के शो पर बात करते हुए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव पर नाराजगी जताई. उन्होंने गिल-गंभीर एवं टीम मैनेजमेंट पर इस बदलाव को लेकर सवाल खड़े किए. मनोज ने कहा, ‘भविष्य के लिए उन्होंने सिरदर्द पैदा कर लिया है. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए. शुभमन गिल ने खुद को डिमोट किया. उन्होंने वहां रन बना दिए हैं और अब वे यह सोचेंगे कि क्या उन्हें टॉप ऑर्डर में जाना चाहिए या नहीं.’

विज्ञापन

मनोज तिवारी ने आगे कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करना चाहते हैं. मुझे क्लैरिटी की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है. जायसवाल को खेलते हुए देखकर अच्छा लग रहा है, क्योंकि वो सभी फॉर्मेट में खेलने के हकदार हैं. ऐसे में रोहित शर्मा पर काफी दबाव रहेगा.’

विज्ञापन

ईशान-गिल ने मचाया कोहराम

ईशान किशन और शुभमन गिल के बल्लेबाजी क्रम में भले ही बदलाव हुआ लेकिन दोनों ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी. ईशान किशन ने 79 गेंदों में 125 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. शुभमन गिल ने 110 गेंदों में 154 रन ठोके. दोनों के योगदान के दम पर ही टीम इंडिया ने 402 रन बना डाले. जवाब में अफगानिस्तान टीम 232 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया ने 170 रनों से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ