IPL 2027 की शुरुआती तारीख आई सामने! किस दिन होगा फाइनल? अगले सीजन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे

IPL 2027 Probable Dates: IPL 2026 के बाद अब BCCI ने अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की शुरुआती तारीख को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. फाइनल की संभावित डेट भी सामने आई है.

Indian Premier League

IPL 2027 को लेकर बड़ा अपडेट (Image: AI Generated)

IPL 2027 Probable Dates: IPL 2026 के सफल सीजन के बाद BCCI ने अब अगले साल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि IPL को बड़ा बनाने और मैच संख्या बढ़ाने की बातचीत हो रही है. हालांकि, अभी भारतीय क्रिकेट बोर्ड का ऐसा कोई प्लान नहीं है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2027 थोड़ा जल्दी शुरू होगा, ताकि पिछले सीजन की तरह बारिश या अत्यधिक गर्मी मैचों का मजा खराब नहीं करे. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने संभावित तारीखों का खुलासा किया है.

विज्ञापन

IPL 2027 कब हो सकता है शुरू?

PTI से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने बताया कि 10 मार्च से IPL 2027 की शुरुआत की जा सकती है. उन्होंने सीजन की जल्दी शुरुआत के पीछे मौसम को कारण बताया. वो चाहते हैं कि मौसम का IPL 2027 के प्लेऑफ और फाइनल पर कोई असर न पड़े. सैकिया ने बताया कि खिलाड़ियों और फैंस ने कंडीशंस को लेकर चिंता जताई है. इसी वजह से BCCI अपनी योजना में बदलाव करने पर विचार कर रही है.

विज्ञापन

कब तक हो सकता है फाइनल?

IPL 2026 का फाइनल 31 मई को हुआ था लेकिन अब BCCI ने अगले सीजन का निर्णायक मुकाबला दो हफ्ते पहले कराने का प्लान बनाया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक 15 मई के करीब IPL 2027 का फाइनल खेला जा सकता है. BCCI ने टूर्नामेंट जल्दी शुरू करने की स्थिति में फाइनल को थोड़ा पहले आयोजित करने की योजना बनाई है.

विज्ञापन

टूर्नामेंट के फॉर्मेट में नहीं होगा बदलाव

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि BCCI अब IPL के अगले सीजन से मैचों की संख्या बढ़ाने के बारे में विचार कर रही है. हालांकि, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि मैचों की संख्या में अभी कोई बदलाव नहीं होगा. हर साल की तरह 74 मैचों वाला फॉर्मेट ही जारी रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ