Shoaib Malik ने मैच फिक्सिंग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया बांग्लादेश से क्यों लौटे वापस?

Shoaib Malik Match Fixing Allegations BPL: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के ऊपर मैच फिक्सिंग के आरोप लग रहे थे। अब उन्होंने इस पर जवाब दिया है।

Shoaib Malik First Reaction On Match Fixing Allegations

Shoaib Malik First Reaction On Match Fixing Allegations (Image- News24)

Shoaib Malik Match Fixing Allegations BPL: पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के ऊपर शुक्रवार को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान मैच फिक्सिंग के आरोप लगने लगे। दरअसल हाल ही में एक मैच में शोएब ने अपनी फ्रेंचाइजी फॉर्च्यून बारिशल के लिए एक ओवर में तीन नो बॉल फेंकी थीं। शोएब पर आरोप लगे कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया। इसी बीच वह बांग्लादेश से वापस भी लौटे तो अटकलें लगीं कि फ्रेंचाइजी ने उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया।

विज्ञापन

शोएब मलिक बांग्लादेश से क्यों लौटे?

हालांकि इसको लेकर फ्रेंचाइजी के मालिक का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने शोएब के कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की खबरों को खारिज किया। इसी बीच शोएब मलिक ने खुद भी एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया और लंबे चौड़े पोस्ट में अपने बांग्लादेश से वापस लौटने का कारण बताया। उन्होंने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्होंने दुबई में एक इवेंट के लिए कमिटमेंट किया था, इसी कारण वह बांग्लादेश से लौट आए थे।

विज्ञापन

शोएब ने अपने इस पोस्ट में लिखा,’मैं इस मामल पर चल रहीं सभी अफवाहों को खारिज करना चाहता हूं जो मेरे फॉर्च्यून बारिशल के लिए खेलने से जुड़ी हैं। मैंने अपने कप्तान तमीम इकबाल से इसको लेकर गहरी चर्चा की थी। बातचीत के बाद ही मैं आगे बढ़ा। मुझे बांग्लादेश से लौटना पड़ा क्योंकि दुबई में एक मीडिया इंगेजमेंट के लिए मैंने कमिटमेंट दिया था। मैं फॉर्च्यून बारिशल को आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। अगर जरूरत पड़ी तो मैं उन्हें सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहूंगा।’

विज्ञापन

अफवाहों को किया खारिज

शोएब ने आगे लिखा,’मैंने गेम को खेलने में हमेशा खुशी महसूस की है और आगे भी ऐसा ही रहेगा। लेकिन जब अफवाहें उड़ती हैं तो मुझे इस पर स्पष्टीकरण देना पडे़गा। मैं इस तरह की सभी अफवाहों को पूरी तरह से खारिज करता हूं। यह सभी आधारहीन बातें हैं। यह सभी के लिए जरूरी है कि जानकारी को पहले वेरिफाई करें और फिर फैलाएं। गलत जानकारियां इंसान की इमेज को नुकसान पहुंचा सकती हैं और इससे कंफ्यूजन भी क्रिएट होता है। इसलिए जरूरी तथ्यों के साथ ही जानकारी को उठाना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ