Shoaib Malik First Reaction After Third Marriage: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने बीते कुछ दिन पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ अपनी तीसरी शादी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर शोएब मलिक को सानिया मिर्जा को छोड़ने और सना जावेद से तीसरी शादी करने के लिए काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया। सना जावेद से शादी करने के बाद शोएब मलिक का बांग्लादेश प्रीमियर लीग में प्रदर्शन भी बेहद खराब हो गया था, इतना ही नहीं शोएब पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लगने लगे थे। वहीं अब शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ अपनी तीसरी शादी और सानिया मिर्जा से अलग होने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। शोएब मलिक ने अब ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया पर अपनी तीसरी शादी को लेकर ट्रोल होने के बाद अब पहली बार शोएब मलिक का रिएक्शन सामने आया है। शोएब ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि आपकों हमेशा वहीं करना चाहिए जो आपका दिल चाहता है। कभी भी ये नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या सोचेंगे। भले ही आपकों लगे कि लोग क्या सोचेंगे और बोलेंगे तब भी आपकों अपने दिल की सुननी चाहिए। चाहे उसके लिए 10 साल या 20 साल लग जाए। अगर आप कुछ नहीं भी करोगे तब भी लोग बोलेंगे।
सानिया के साथ रहते हुए शोएब-सना के अफेयर की थी खबरें
शोएब मलिक ने अपनी दूसरी शादी भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से की थी। लंबे समय तक सानिया और शोएब एक-दूसरे के साथ रहे और उनका एक बेटा भी है। जो फिलहाल सानिया के साथ ही रहता है। सानिया के साथ रहते हुए भी शोएब और सना जावेद के अफेयर की खबरें सामने आई थी। शादी से पहले सना और शोएब ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं बोला था। दोनों ने अचनाक से 19 जनवरी को एक-दूसरे से शादी करके सभी को चौका दिया।
शोएब-सना की शादी होने के बाद फैंस के जहन में एक सवाल उठ रहा था कि बिना सानिया को तलाक दिए शोएब तीसरी शादी कैसे कर सकता है। जिसके बाद सानिया की बहन अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया था कि शोएब और सानिया का तलाक कुछ महीने पहले ही खुला के जरिए हो चुका है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रवींद्र जडेजा पूरी सीरीज से हो सकते हैं बाहर, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें
ये भी पढ़ें:- Jay Shah दे सकते हैं इस्तीफा? आखिर क्यों ACC चीफ और BCCI सचिव को लेना पड़ेगा ये फैसला
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
26 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
44 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines