नई दिल्ली: यूं तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अब कई मौकों पर इंग्लिश बोलते देखा जा सकता है, लेकिन वे इस भाषा के चलते पाकिस्तान के क्रिकेटरों के निशाने पर रहे हैं। हाल ही पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी बाबर आजम की इंग्लिश का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि वे पाकिस्तान क्रिकेट को इसलिए ब्रांड नहीं बना पाए क्योंकि उन्हें इंग्लिश बोलनी नहीं आती। शोएब ने यहां तक कहा था कि कितना मुश्किल है इंग्लिश सीखना… बाबर की इंग्लिश का मजाक उड़ाने वाले शोएब अख्तर खुद कहां तक पढ़े हैं और कितनी इंग्लिश जानते हैं, आइए गौर करते हैं…
कॉलेज ड्रॉपआउट हैं शोएब अख्तर
शोएब अख्तर का जन्म रावलपिंडी से सटे मोरगाह में एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में हुआ था।उनके पिता मोहम्मद अख्तर अटॉक तेल रिफाइनरी से जुड़े एक पेट्रोल स्टेशन पर रात के चौकीदार के रूप में काम करते थे। उनके पांच बच्चे हैं। चार बेटों में शोएब चौथे नंबर के हैं। उसके बाद एक बेटी है। कॉलेज तक एक अच्छे छात्र रहे अख्तर को असगर मॉल कॉलेज में एडमिशन दिलाया गया था, लेकिन लाहौर में होने वाली पीआईए टीम के कराची डिवीजन के ट्रायल में भाग लेने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। आर्थिक तंगी का आलम यह था कि शोएब कई बार बस के टिकट के लिए पैसे न होने की वजह से बस के चलने का इंतजार करते थे, ताकि वह छत पर चढ़ जाएं।
और पढ़िए – हरमनप्रीत कौर के पास सारा टेलर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
अपनी इंग्लिश की वजह से हो गए थे ट्रोल
शोएब अपने करियर में सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक रहे। वह कई मौकों पर कमेंट्री करते भी सुने जा सकते हैं। कॉलेज ड्रॉपआउट होने के बावजूद शोएब ठीक-ठाक इंग्लिश बोलते हैं। हालांकि कुछ साल पहले वह अपनी इंग्लिश की वजह से ट्रोल हो गए थे। उन्होंने इंग्लिश में एक ट्वीट किया था जिस पर उनकी जमकर खिंचाई की गई थी। इस ट्वीट में उन्होंने ऊल-जलूल इंग्लिश लिखी थी।
https://twitter.com/shoaib100mph/status/790490564739362817?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E790490564739362817%7Ctwgr%5Eb504fb6214c5959a436169f1e1d93fb6ddd73a11%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitterati-troll-shoaib-akhtar-poor-english%2F
और पढ़िए – सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान का आज होगा ऐलान, ये दिग्गज खिलाड़ी रेस में शामिल
वेस्ट इंडीज के खिलाफ किया टेस्ट डेब्यू
शोएब ने 1993/1994 सीजन के दौरान अपने लिस्ट ए करियर और 1994/1995 में अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की। उन्होंने पीसीबी के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी माजिद खान को इंप्रेस कर पाकिस्तान की टीम में जगह बना ली। अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्होंने 1996 में इंग्लैंड दौरा किया, उन्हें 1997 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट कैप दी गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
21 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
30 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines