Women’s Asia Cup 2026: पाकिस्तान को रौंदने के बाद अब सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ेगा भारत, जानें कब होगा मैच

वुमेंस एशिया कप में टीम इंडिया जलवा जारी है. ग्रुप स्टेज में भारत ने तीन टीमों को बुरी तरह हराकर अपना दबदबा कायम किया है. टीम ने अब सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. आइए आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किसके साथ और कब होगा.

Women’s Asia Cup 2026
1 / 6
भारत की सेमीफाइनल में किससे होगी टक्कर? (Image: Instagram/indiancricketteam)

Womens Asia Cup 2026: दुबई में चल रहे एशिया कप में आठ टीमें खेल रही हैं. ग्रुप स्टेज के मुकाबले अब बहुत जल्द खत्म होने वाले हैं. ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड की टीम है. भारत ने अभी तक अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. टीम इंडिया ने तीनों टीमों को बुरी तरह हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. भारत छह अंकों के साथ टॉप पर है. भारत ने अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराया. आइए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया की अब सेमीफाइनल में कब और किस टीम से टक्कर होगी.

विज्ञापन

ग्रुप-A की प्वाइंट्स टेबल

ग्रुप-A की प्वाइंट्स टेबल2 / 6

भारत ने लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ग्रुप-ए से दूसरी टीम पाकिस्तान सेमीफाइनल में कदम रख सकती है. पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में इस समय दूसरे नंबर पर है. थाईलैंड और हांगकांग की टीम सेमीफाइनल रेस से लगभग बाहर हो गई है. पाकिस्तान को आखिरी मुकाबला हांगकांग से खेलना है. हांगकांग की टीम को देखकर लग नहीं रहा है वो पाक को हरा पाएगी.  पाकिस्तान मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर जाएगा. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

ग्रुप-B की प्वाइंट्स टेबल

ग्रुप-B की प्वाइंट्स टेबल3 / 6

ग्रुप-B में श्रीलंका टॉप पर चल रहा है. श्रीलंका ने अभी तक अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं और टीम का नेट रन रेट पांच के करीब है. इस ग्रुप में श्रीलंका टॉप पर ही रहेगा. लंका भी लगभग सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई हो गई है. बांग्लादेश ने अभी तक एक ही मैच खेला है. इंडोनेशिया के खिलाफ 71 रनों से जीत दर्ज कर बांग्लादेश की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है. इस ग्रुप से इन दोनों टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का है. (Image: Instagram/officialslc)

भारत की किससे होगी टक्कर?

भारत की किससे होगी टक्कर?4 / 6

पहला सेमीफाइनल ग्रुप-A की नंबर-1 टीम और ग्रुब-B में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच होगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप-A में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम और ग्रुप-B की टॉपर के बीच होगा. भारत ग्रुप-A की टॉपर टीम है. ऐसे में टीम का मुकाबला अब ग्रुप-B में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा. ज्यादातर संभावना है कि ग्रुप-B में दूसरे स्थान पर बांग्लादेश की टीम रहेगी. इस तरह देखा जाए तो भारत का सेमीफाइनल में बांग्लादेश के साथ मुकाबला होगा. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

कब होगा मुकाबला?

कब होगा मुकाबला?5 / 6

वुमेंस एशिया कप के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत की टक्कर बांग्लादेश के साथ टक्कर लगभग पक्की है. दोनों का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर मुकाबले को लाइव देखा जा सकता है. भारतीय टीम इस बार टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है. (Image: Instagram/indiancricketteam)

टीम इंडिया की लगातार 3 जीत

टीम इंडिया की लगातार 3 जीत6 / 6

भारत को थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान में से कोई भी टीम टक्कर नहीं दे पाई है. टीम इंडिया ने सभी मुकाबले एकतरफा जीते हैं. पहले मैच में भारत ने थाइलैंड को 94 रनों से हराया. दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 137 रनों से धूल चटाई. वहां पर स्मृति मंधाना ने शानदार शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. भारतीय टीम ने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. पाकिस्तान की टीम भारत के सामने बिल्कुल भी नहीं टिक पाई. (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन