Shivam Dubey and Yashasvi Jaiswal may get a chance in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने में अभी कई महीने शेष हैं, लेकिन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा अभी से होने लगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी टूर्नामेंट में मध्यक्रम के विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। वजह उनकी मौजूदा फॉर्म है। दोनों ही खिलाड़ी इनदिनों जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे है। अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भी उनकी धमक देखने को मिल रही है। दुबे तो एक अलग ही लेवल पर नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया की शुरुआती दोनों जीत में उनका अहम योगदान रहा है। इसके अलावा मौका मिलने पर वह गेंदबाजी में भी अच्छा हाथ दिखा रहे हैं।
शिखर धवन के टीम से जाने के बाद से भारत को एक लंबे समय से बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत थी। यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे टीम इंडिया की यह खोज पूरी हो गई है। 22 वर्षीय जायसवाल भारतीय टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भी उनका बल्ला जमकर चला। उन्होंने टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए महज 34 गेंद में 68 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली।
यह भी पढ़ें- IND Vs AFG: बेंगलुरु में सावधान टीम इंडिया, अफगानिस्तान कर सकता है पलटवार; ऐसा है रिकॉर्ड
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जायसवाल और दुबे के बेहतरीन खेल को देखते हुए बोर्ड उन्हें केंद्रीय अनुबंध में भी स्थान देने के बारे में सोच रही है। बीसीसीआई के एक सूत्र द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक टीम प्रबंधन और भारतीय चयनकर्ताओं को दुबे से काफी उम्मीद है। वह चाहते है कि दुबे अधिक से अधिक गेंदबाजी करें। इससे एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में उनका महत्व काफी बढ़ जाता है।
जायसवाल और दुबे का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए अब तक कुल 16 मुकाबले टी20 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 15 पारियों में 35.57 की औसत से 498 रन निकले हैं। जायसवाल के नाम टी20 फॉर्मेट में एक शतक और चार अर्धशतक दर्ज है। वहीं शिवम दुबे ने भारतीय टीम के लिए अब तक कुल 20 मुकाबलों में शिरकत की है। इस बीच उनके बल्ले से 13 पारियों में 45.83 की औसत से 275 रन निकले हैं। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 18 पारियों में आठ सफलता प्राप्त की है।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
41 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines