IND vs AFG: Dream 11 टीम में इन खिलाड़ियों को करें शामिल, हो सकती है बंपर कमाई

India vs Afghanistan 3rd T20 Dream 11 Team: तीसरे टी20 मैच के लिए आप दोनों टीमों की तरफ से इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम इलेवन टीम में शामिल कर सकते हैं।

India vs Afghanistan 3rd T20 Dream 11 Team

इन खिलाड़ियों को ड्रीम 11 टीम में करे शामिल Image Credit: Social Media

India vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच 17 जनवरी को शाम 7 बजे बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर जमकर रन बरसने वाले हैं। बेंगलुरु की पिच को बल्लेबाजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी ड्रीम इलेवन पर टीम बनाते हैं तो हम आपको बताने वाले हैं दोनों टीमों के उन 11 खिलाड़ियों के बारे में जिनको आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में लेकर बंपर कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

बल्लेबाज और कप्तान

बेंगलुरु की पिच को देखते हुए इस मैच में आप बल्लेबाजों पर ज्यादा दांव खेल सकते हैं। इसको लेकर आप टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, और अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन नैब, रहमानुल्लाह गुरबाज को शामिल कर सकते हैं। यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरे मैच में जायसवाल ने 68 रनों की पारी खेली थी। अपनी ड्रीम इलेवन टीम का कप्तान आप विराट कोहली को बना सकते हैं।

विज्ञापन

ऑलराउंडर और विकेटकीपर

भारतीय टीम की तरफ से ऑलराउंडर शिवम दुबे और अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी को ले सकते हैं। शिवम दुबे इस सीरीज में कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। दोनों मैचों में शिवम दुबे के बल्ले से अर्धशतक निकल चुके हैं। वहीं गेंदबाजी भी शिवम कमाल की कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद नबी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही कमाल की करते हैं। पहले टी20 मैच में मोहम्मद नबी ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। विकेटकीपर के रूप में आप जितेश शर्मा को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

गेंदबाज

भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और अफगानिस्तान की तरफ से करीम जन्नत और नवीन उल हक को अपनी ड्रीम इलेवन टीम में शामिल सकते हैं। अर्शदीप सिंह ने दूसरे मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी। इस मैच में अर्शदीप ने 3 विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

तीसरे मैच के लिए ड्रीम इलेवन टीम

यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली (कप्तान), गुलबदीन नैब, रहमानुल्लाह गुरबाज, शिवम दुबे, मोहम्मद नबी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, करीम जन्नत और नवीन उल हक।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ