शिवम दुबे को मिलने वाला है BCCI से खास तोहफा, यशस्वी जायसवाल की भी खुल सकती है किस्मत!

Shivam Dube And Yashasvi Jaiswal May Get BCCI Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने नए कॉन्ट्रैक्ट में शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को तोहफा दे सकती है।

Shivam Dube Yashasvi Jaiswal expected to get BCCI Annual Contract Reports

Shivam Dube Yashasvi Jaiswal expected to get BCCI Annual Contract Reports (Image- X)

Shivam Dube And Yashasvi Jaiswal May Get BCCI Contract: भारतीय टीम के मौजूदा युवा स्टार यशस्वी जायसवाल ने इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचा रखी है। टी20 व टेस्ट में वह टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में जगह बना चुके हैं। उधर शिवम दुबे ने टी20 इंटरनेशनल में अलग छाप छोड़ी है। उन्हें हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर भी देखा जाने लगा है। इन दोनों स्टार्स को बीसीसीआई द्वारा आने वाले दिनों में एक खास तोहफा मिल सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट में इन दोनों को जगह मिल सकती है।

विज्ञापन

किस ग्रेड में मिल सकती है जगह?

आपको बता दें कि बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट चार ग्रेड में डिवाइड होता है। यह चार ग्रेड होते हैं A+, A, B और C, जिसमें ए प्लस वाले खिलाड़ियों को पूरे साल 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। जबकि ए ग्रेड वालों को पूरे साल 5 करोड़, बी ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ और सी ग्रेड वाले क्रिकेटर्स को 1 करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं। ऐसे में यशस्वी जायसवाल को ग्रेड बी में एंट्री मिल सकती है। जबकि शिवम दुबे ग्रेड सी में जगह बना सकते हैं। या फिर दोनों सी ग्रेड में जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1747150234135024086

BCCI के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट

  • ग्रेड A+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
  • ग्रेड A: हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल।
  • ग्रेड B: चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल।
  • ग्रेड C: उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत।

विज्ञापन

किन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता?

ग्रेड सी से शिखर धवन और दीपक हुड्डा का पत्ता कट सकता है। दोनों ही लंबे समय से कोई फॉर्मेट नहीं खेल रहे हैं। साथ ही चेतेश्वर पुजारा जो टेस्ट टीम से बाहर हैं उनका भी ग्रेड बी से पत्ता कट सकता है। वहीं कुलदीप यादव का प्रमोशन सी से बी या ए ग्रेड में हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ