हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी

Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के पूर्व सुपरस्टार शिखर धवन फिलहाल गुस्से में है. उसके पीछे का कारण अब सामने आ गया है. धवन का नाम वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप 2026 में बिना उनकी सहमति के ही डाल दिया गया था. जिससे वो नाराज हो गए हैं.

विज्ञापन
Shikhar Dhawan को टी-20 लीग के आयोजक पर आया गुस्सा (Pic Credit- ANI)

Shikhar Dhawan: वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप 2026 का पहला संस्करण हांगकांग में खेला जाने वाला है. जिसके लिए 4 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. जिसमें एशिया वॉरियर्स, अफ्रीका लायंस, यूरोप चैंपियंस और नॉर्थ अमेरिका ईगल्स का नाम शामिल है. एशिया वॉरियर्स टीम की कमान भारतीय दिग्गज शिखर धवन को सौंपी गई थी. जिसमें धवन की सहमति नहीं थी. जिसके कारण ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई है. इसी के साथ उन्होंने लीग के आयोजकों पर लीगल एक्शन लेने की भी धमकी दी है.  

शिखर धवन को आया गुस्सा 

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप 2026 में शिखर धवन को एशिया वॉरियर्स टीम का कप्तान बनाया गया था. लेकिन उनके साथ ही इस टीम में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी जगह दी गई थी. इस फैसले से शिखर धवन बहुत ज्यादा नाराज थे. उन्होंने बताया कि बिना उनकी सहमति के ही इस टीम में उनका नाम डाल दिया गया है. धवन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लीग के ओनर पर लीगल एक्शन लेने की धमकी भी दी थी. जिसके बाद ही लीग ने उनका नाम हटाया.  

धवन ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘मैंने देखा है कि वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में मेरा नाम एक प्रतिभागी के तौर पर दिखाया गया है. आयोजकों ने मेरी अनुमति या जानकारी के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है और मेरी टीम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. मैं मीडिया और फैंस से आग्रह करता हूं कि किसी भी अनधिकृत खबर पर विश्वास ना करें. आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद’  

विज्ञापन

टीम में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम भी शामिल 

एशिया वॉरियर्स की टीम में श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी उपुल थरंगा, तिलकरत्ने दिलशान, दिलहारा लोकुएटिगे, निशाला गमागे और लाहिरू थिरिमाने नजर आ रहे हैं. वहीं बांग्लादेश से रुबेल हुसैन, महमूदुल्लाह रियाद और इमरुल कायेस को जगह मिली है. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद इमरान खान, इफ्तिखार अहमद, सोहेल तनवीर और शोएब मसूद हैं. अफगानिस्तान के समीउल्लाह शिनवारी और ओमान के सूरज कुमार को भी जगह मिली है. वहीं भारत की तरफ से अभिमन्यु मिथुन, शिखर धवन और राहुल शर्मा टीम में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मुकाबला? देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

इस लीग का अभी तक शेड्यूल भी जारी नहीं हुआ है. दिसंबर में ये लीग हांगकांग में खेला जाना है. इस लीग में कई और दिग्गज भी नजर आने वाले हैं. हालांकि धवन के नहीं होने से भारतीय दिग्गज की कमी लीग को खलने वाली है. इस टूर्नामेंट में कुल 60 संन्यास लिए खिलाड़ी ही खेलने वाले हैं. हालांकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की टीम में मौजूदगी के कारण दिग्गज भारतीय खिलाड़ी मिलना बहुत ही मुश्किल है. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ सकता है एक नया मैच, टेस्ट सीरीज से पहले एक्शन में नजर आएंगे भारतीय खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola