टी20 और टेस्ट में संन्यास से वापस लौटा ये मैच विनर, 433 दिन बाद दोबारा देश के लिए खेलने की जताई इच्छा

Shakib Al Hasan Reverses Retirement: बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अब रिटायरमेंट से वापस लौटने का फैसला किया है. उन्होंने पिछले साल टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था लेकिन अब उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया है. 433 दिन पहले वो आखिरी बार बांग्लादेश के लिए खेलते हुए नजर आए थे. अब फिर उन्होंने वापसी की इच्छा जताई है.

Shakib Al Hasan Reverses Retirement

Shakib Al Hasan Reverses Retirement: पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन ने अब रिटायरमेंट से बाहर आने का फैसला किया है. वो टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले चुके थे. शाकिब एक साल से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह दूर हैं. उन्होंने पिछले साल ही टेस्ट और टी20 से संन्यास का ऐलान किया था लेकिन अब उन्होंने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है. 1 अक्टूबर 2024 को आखिरी बार बांग्लादेश की जर्सी में नजर आने वाले शाकिब ने 433 दिन बाद अब अपने देश के लिए दोबारा खेलने की इच्छा जाहिर कर दी है.

विज्ञापन

शाकिब अल हसन ने रिटायरमेंट से नाम लिया वापस

पिछले साल शाकिब ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. हाल ही में जब वो बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट पर नजर आए, तो उन्होंने कहा, ‘मैं सभी फॉर्मेट से ऑफिशियल तौर पर रिटायर नहीं हूं. पहली बार मैं ये किसी को बता रहा हूं. मेरा बांग्लादेश वापस लौटकर एक वनडे, टेस्ट और टी20 सीरीज खेलने और फिर रिटायर होने का प्लान है. मैं एक सीरीज में सभी फॉर्मेट से रिटायर हो सकता हूं. मैं टी20, वनडे और टेस्ट या टेस्ट, वनडे और टी20 किसी भी क्रम में रिटायर हो सकता हूं. हालांकि, मैं पूरी श्रृंखला खेलना चाहता हूं. मेरी यही एक इच्छा है.’

विज्ञापन

शाकिब कब लौटेंगे बांग्लादेश?

मई 2024 के बाद शाकिब अल हसन बांग्लादेश नहीं लौटे हैं. उनसे पूछा कि कब वो बांग्लादेश के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. जवाब में शाकिब ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है. इसी वजह से मैं टी20 लीग खेल रहा हूं. मुझे लगता है कि ये जल्द होगा. मैं अपने फैंस को कुछ वापस देना चाहता हूं.’ मौजूदा स्थिति में उनकी बांग्लादेश में वापसी की उम्मीद बेहद कम है.

विज्ञापन

शाकिब अल हसन के करियर स्टैट्स

बल्लेबाजी रिकॉर्ड

प्रारूप मैच पारी रन सर्वाधिक स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
टेस्ट 71130460921737.7761.67531
वनडे2472347570134*37.2982.84956
T20I12912725518423.19121.18013

गेंदबाजी रिकॉर्ड

प्रारूप मैच विकेट बेस्ट प्रदर्शन औसत इकोनॉमी 5 विकेट हॉल
Tests712467/3631.722.9819
ODIs2473175/2929.524.464
T20Is1291495/2020.916.812

ये भी पढ़ें:- क्या BCCI ने रोहित शर्मा-विराट कोहली पर बनाया दबाव? विजय हजारे ट्रॉफी खेलने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ