क्या BCCI ने रोहित शर्मा-विराट कोहली पर बनाया दबाव? विजय हजारे ट्रॉफी खेलने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली कुछ दिनों बाद शुरू होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे. BCCI ने दोनों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी, जिसे दोनों फॉलो कर रहे हैं. BCCI ने खुलासा कर दिया है कि क्या उन्होंने इन दोनों प्लेयर्स पर खेलने का दबाव डाला था, या उन्होंने सलाह खुद मान ली.

Virat Kohli Rohit Sharma

विराट-रोहित पर चौंकाने वाली खबर

Rohit Sharma-Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को दोबारा मैदान पर देखने के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन में कुछ मैच खेलते हुए नजर आएंगे. लंबे समय बाद दोनों कोई घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे. कई लोगों को लगता है कि BCCI ने असल में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर विजय हजारे ट्रॉफी खेलने का दबाव डाला है. अब इसी को लेकर BCCI के एक ऑफिशियल ने चौंकाने वाला खुलासा किया और बताया कि ये उन दोनों का ही फैसला था.

विज्ञापन

क्या BCCI ने बनाया रोहित-विराट पर VHT खेलने का दबाव?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि BCCI ने रोहित-विराट से विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए कहा था. दोनों का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए अच्छा रहा है. रेवस्पोर्ट्ज को BCCI ऑफिशियल ने बताया कि उन्होंने किसी पर दबाव नहीं डाला और उनका VHT खेलने का फैसला खुद का था. ऑफिशियल ने कहा, ‘उन्होंने निर्णय लिया है, तो ये उनका ही फैसला है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वनडे सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे यशस्वी जायसवाल, टीम में वापसी को हैं तैयार 

रोहित-विराट ने दी अपने क्रिकेट बोर्ड को जानकारी

रोहित शर्मा ने कुछ हफ्तों पहले ही मुंबई क्रिकेट असोसिएशन को बता दिया था कि वो विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए नजर आएंगे. ये प्रतियोगिता 24 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली है. विराट कोहली के खेलने पर सवालिया निशान था लेकिन उन्होंने दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन को बता दिया कि वो भी विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ मैच खेलेंगे.

विज्ञापन

रोहित-विराट के फ्यूचर पर क्या बोले गंभीर?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर पर गौतम गंभीर ने बात की. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दोनों ही वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं और ड्रेसिंग रूम के लिए उनका अनुभव जरुरी है. वो काफी समय से खेल रहे हैं. उम्मीद है कि वो ये चीज जारी रखेंगे और ये 50 ओवर के प्रारूप के लिए जरुरी है. पहले आपको समझना होगा कि वनडे वर्ल्ड कप दो दिन दूर है. वर्तमान में रहना बहुत जरुरी है और युवा प्लेयर उनकी जगह लेने के लिए सेटअप में आ रहे हैं.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 Auction से पहले सुनील गावस्कर को किस पर आया गुस्सा? भारतीय दिग्गज ने दिया बड़ा बयान 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ