PCB vs BCCI: जब से बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ये बयान दिया है कि एशिया कप 2023 के लिए भारत पाकिस्तान नहीं जाएगा तभी से इस पर शुरू हुई बहस रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस पर दोनों ही देश के खिलाड़ियों की तरफ से रोज नए-नए बयान दिए जा रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने इस मामले पर दिल छू लेने वाला जवाब दिया है।
और पढ़िए – AUS vs WI: मिचेल स्टार्क ने बना डाला अनोखा रिकॉर्ड.. टेस्ट में ‘बाप-बेटे’ दोनों को किया आउट
शाहीद अफरीदी ने दिया ये बयान
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 को लेकर चल रही डिबेट को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि ‘क्रिकेट की वजह से पाकिस्तान और भारत के रिश्ते हमेशा बेहतर हुए हैं। भारतीय पाकिस्तान को भारत में क्रिकेट खेलते देखना चाहते हैं।’
बता दें, रमीज राजा समेत कई अन्य पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों ने इससे पहले भारत को वर्ल्ड कप ना खेलने की भी धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर अगले साल भारतीय टीम पाकिस्तान में एशिया कप खेलने नहीं आएगी तो उनकी टीम भी भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलेगी।
और पढ़िए – PAK vs ENG: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका…इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ घातक गेंदबाज
PAK vs ENG: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका…इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ घातक गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की जरूरत है- रमीज राजा
वहीं इससे पहले पीसीबी चीफ रमीज राजा ने बीबीसी से बात करते हुए कहा था कि ‘ इस मामले में बीसीसीआई द्वारा एक तरह से बहस शुरू की गई थी। हमें जवाब देना था। टेस्ट क्रिकेट को भारत बनाम पाकिस्तान की जरूरत है।’ उन्होंने ये भी कहा था कि ‘आपने देखा कि विश्व कप में क्या हुआ – 90,000 प्रशंसक एमसीजी में आए। मैं आईसीसी से थोड़ा निराश हूं। जब फीफा अध्यक्ष के सामने यह बात रखी गई कि अमेरिका ईरान से क्यों खेल रहा है, ईरान के पास इतने सारे मुद्दे हैं। महिलाओं के अधिकारों के बारे में उन्होंने फुटबॉल को उठाया और कहा कि इससे बहुत सारे मुद्दों का समाधान हो सकता है। खेल के माध्यम से हम जनजाति मानसिकता का ख्याल रख सकते हैं। मुझे लगता है कि बल्ले और गेंद को बात करने दें।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
9 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
20 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
20 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
35 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines