RO-KO के बहाने शाहिद अफरीदी ने किया गौतम गंभीर पर तीखा वार, बोले- उन्हें अपनी हर बात सही…

Shahid Afridi Gautam Gambhir: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बहाने सरहद पार से शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर तीखा हमला बोला है. गंभीर इन दिनों आलोचकों के निशाने पर हैं और कोहली-रोहित के साथ उनकी अनबन की खबरें भी सामने आ रही हैं.

Gautam Gambhir Shahid Afridi

Shahid Afridi fresh attack on Gautam Gambhir

Shahid Afridi Gautam Gambhir: इंडियन क्रिकेट में इन दिनों हर हार के लिए हेड कोच गौतम गंभीर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के मैच गंवाते ही गंभीर आलोचकों के निशाने पर आ जाते हैं. ऐसी अफवाहें भी उड़ रही हैं कि रोहित-कोहली और गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

विज्ञापन

यही वजह है कि दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के वनडे सीरीज में धांसू प्रदर्शन के बाद गंभीर को खूब ट्रोल किया गया. अब अपने क्रिकेट करियर के दौरान गंभीर से कई बार उलझने वाले शाहिद अफरीदी ने भी भारतीय टीम के हेड कोच को ट्रोल होते देखा, तो बहती गंगा में हाथ धोने आ गए. विराट और रोहित के बहाने अफरीदी ने गंभीर पर तीखा वार किया है.

विज्ञापन

अफरीदी ने गंभीर पर साधा निशाना

शाहिद अफरीदी ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, “यह फैक्ट है कि विराट और रोहित इंडियन बैटिंग लाइनअप की रीढ़ की हड्डी हैं. उन्होंने जिस तरह से वनडे सीरीज में प्रदर्शन किया उस देखते हुए यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि यह दोनों 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आपको इन दोनों स्टार्स को बचाकर रखना चाहिए. जब भारतीय टीम किसी कमजोर टीम के खिलाफ खेले तो आप इन दोनों को आराम दे सकते हैं.”

विज्ञापन

अफरीदी ने गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा, “गौतम गंभीर ने जिस तरह से अपने कार्यकाल का आगाज किया था उसे देखकर ऐसा लगा कि गंभीर सोचते हैं कि वह जो सोच रहे हैं या बोल रहे हैं वो पूरी तरह से सही है. हालांकि, कुछ समय बाद ही यह बात साबित हो गई कि आप हर वक्त सही नहीं हो सकते हैं.”

गंभीर की अगुवाई में टेस्ट में हाल बेहाल

गौतम गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है. इसी साल भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था. वहीं, एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा था. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का हाल बेहाल है.

विज्ञापन

गंभीर की अगुवाई में टीम इंडिया को अपनी ही सरजमीं पर न्यूजीलैंड और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की धरती पर लगातार तीसरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ