India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला गया. ये मैच ड्रॉ हुआ और भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम पांचवें दिन गेंदबाजी में खासा प्रभावित नहीं कर सकी और श्रीलंका ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दमपर मैच ड्रॉ करा दिया. श्रीलंका की ओर सोनल दिनुशा ने दोनों ही पारियों में शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
भारत ने 503 रन बनाकर पारी की थी घोषित
भारत ने पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए थे. उन्होंने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों में 115 रन बनाए थे. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 89 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली थी, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जमाया था. उन्होंने 108 गेंदों में 50 रन बनाए थे.
श्रीलंका ने बनाए 290 और 429 रन
श्रीलंका की टीम पहली पारी में खासा प्रभावित नहीं कर पाई और 89.4 ओवर में 290 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुशा ने 162 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि पासिंदु सूरियाबंदारा ने 133 गेंदों में 80 रन बनाए थे.
पहली पारी में पिछड़ने के बाद भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया, जिसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में कमाल की बल्लेबाजी की. श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में सोनल दिनुशा ने 264 गेंदों में 133 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके अलावा पासिंदु सूरियाबंदारा ने भी दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया और 173 गेंदों में 92 रन बनाए थे. वहीं, कामिंदु मेंडिस ने 92 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा केशरा नुवांथा ने 150 गेंदों में 46 रन बनाए. श्रीलंका ने दूसरी पारी में 154 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए. इसके बाद अंपायर ने मुकाबले को ड्रॉ घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ध्रुव जुरेल का गजब कैच देख हैरान रह गया बल्लेबाज
भारतीय गेंदबाज नहीं कर सके प्रभावित
दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज खासा कमाल नहीं कर सके और श्रीलंका को ऑलआउट करने में नाकाम हो गए. मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को 3-3 सफलता मिली. इसके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, सारांश जैन को 1-1 सफलता मिली.
पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार को 3-3 विकेट मिले थे, जबकि सारांश जैन ने 2 विकेट झटके थे. इसके अलावा रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को 1-1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: ND vs SL: सोनल दिनुशा ने सीरीज में तीसरा शतक जड़कर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
21 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
3 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
5 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines