India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 1-0 से अपने नाम कर लिया. 23 अगस्त से खेले गए दूसरे मैच का नतीजा ड्रॉ रहा. दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम का WTC 2025-27 फाइनल में पहुंचने का सफर भी कठिन हो गया है. कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी के साथ इस मुकाबले को अपने नाम कर लेगी. लेकिन पांचवें दिन श्रीलंकाई टीम ने पूरा गेम ही पलट दिया. अब भारत को WTC 2025-27 फाइनल में पहुंचने के लिए और कितने मैच जीतने जरूरी हैं.
भारत के लिए क्या बन रहे हैं समीकरण?
भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में साइकिल में अब 7 टेस्ट मैच और खेलने हैं. इन 7 टेस्ट मैचों में भारत को 6 मैच जीतने जरूरी हैं .अगर टीम इंडिया एक से ज्यादा मैच हारी या एक से ज्यादा मैच ड्रॉ हुए तो उसका फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह जाएगा. भारत के लिए आने वाले 7 मैच आसान नहीं हैं. भारतीय टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड अपने घर पर बहुत मजबूत है. इसके बाद भारतीय टीम को घर पर ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए लगभग सभी मैच करो या मरो के हैं. देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम अपने 7 में से 6 टेस्ट मैच कैसे अपने नाम करती है.
WTC पॉइंट टेबल में कहां है भारतीय टीम?
भारतीय टीम फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. टीम इंडिया के पास 51.32 पीसीटी हैं. इसके अलावा श्रीलंका की टीम 33.33 पीसीटी के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है. इंग्लैंड 29.76 पीसीटी के साथ सातवें नंबर पर है. वेस्टइंडीज 20.83 पीसीटी के साथ नौवें स्थान पर है. इसके अलावा पाकिस्तान सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर 19.05 पीसीटी के साथ है.
ये भी पढ़ें: सोनल दिनुशा ने सीरीज में तीसरा शतक जड़कर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर काबिज
WTC अंक तालिका में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर है. ऑस्ट्रेलिया 80 पीसीटी के साथ पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका 75 पीसीटी के साथ बनी हुई है. इसके अलावा न्यूजीलैंड 72.22 पीसीटी के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं, बांग्लादेश 55.56 पीसीटी के साथ चौथे नंबर पर है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ध्रुव जुरेल का गजब कैच देख हैरान रह गया बल्लेबाज
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines