कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत की बढ़ गई मुश्किलें, WTC फाइनल में पहुंचने के लिए अब कितने मैच जीतने जरूरी?

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में पहुंचने के लिए भारतीय टीम का रास्ता अब कठिन हो गया है. आइए जानते हैं टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने जरूरी हैं.

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में/ Image Credit: Screengrab/ sony

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में/ Image Credit: Screengrab/ sony

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 1-0 से अपने नाम कर लिया. 23 अगस्त से खेले गए दूसरे मैच का नतीजा ड्रॉ रहा. दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम का WTC 2025-27 फाइनल में पहुंचने का सफर भी कठिन हो गया है. कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी के साथ इस मुकाबले को अपने नाम कर लेगी. लेकिन पांचवें दिन श्रीलंकाई टीम ने पूरा गेम ही पलट दिया. अब भारत को WTC 2025-27 फाइनल में पहुंचने के लिए और कितने मैच जीतने जरूरी हैं.

विज्ञापन

भारत के लिए क्या बन रहे हैं समीकरण?

भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में साइकिल में अब 7 टेस्ट मैच और खेलने हैं. इन 7 टेस्ट मैचों में भारत को 6 मैच जीतने जरूरी हैं .अगर टीम इंडिया एक से ज्यादा मैच हारी या एक से ज्यादा मैच ड्रॉ हुए तो उसका फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह जाएगा. भारत के लिए आने वाले 7 मैच आसान नहीं हैं. भारतीय टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड अपने घर पर बहुत मजबूत है. इसके बाद भारतीय टीम को घर पर ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए लगभग सभी मैच करो या मरो के हैं. देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम अपने 7 में से 6 टेस्ट मैच कैसे अपने नाम करती है.

विज्ञापन

WTC पॉइंट टेबल में कहां है भारतीय टीम?

भारतीय टीम फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. टीम इंडिया के पास 51.32 पीसीटी हैं. इसके अलावा श्रीलंका की टीम 33.33 पीसीटी के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है. इंग्लैंड 29.76 पीसीटी के साथ सातवें नंबर पर है. वेस्टइंडीज 20.83 पीसीटी के साथ नौवें स्थान पर है. इसके अलावा पाकिस्तान सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर 19.05 पीसीटी के साथ है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर काबिज

WTC अंक तालिका में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर है. ऑस्ट्रेलिया 80 पीसीटी के साथ पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका 75 पीसीटी के साथ बनी हुई है. इसके अलावा न्यूजीलैंड 72.22 पीसीटी के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं, बांग्लादेश 55.56 पीसीटी के साथ चौथे नंबर पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ