हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'इंग्लैंड में खेलने लायक नहीं हैं', पाकिस्तानी खिलाड़ी का अपनी टीम पर फूटा गुस्सा

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है. पहले दिन पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम 133 रनों पर ही सिमट गई. अब पाकिस्तान बल्लेबाज सऊद शकील ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
पाक की खराब बल्लेबाजी पर भड़का ये खिलाड़ी (Photo: AI)

Saud Shakeel: पाकिस्तान की टीम पहले दो टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ बुरी तरह हार गई थी. इसके बाद टीम में बहुत बदलाव किए गए लेकिन मामला और गड़बड़ हो गया है. तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान 133 रनों पर सिमट गई. एजबेस्टन स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में 33.5 ओवर ही पाकिस्तान खेल पाई. अब फिर से टीम को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बल्लेबाज सऊद शकील आए. उन्होंने टीम की खराब बल्लेबाजी पर अफसोस जताया और कुछ कड़े शब्दों का प्रयोग किया. शकील ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 43 रन बनाए.

‘अच्छी पार्टनरशिप बनाने का था मौका’

सऊद शकील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैच आगे बढ़ेगा तो पिच और ज्यादा सही हो जाएगी. शुरुआत में इसमें काफी नमी थी. टॉस हमारे हाथ में नहीं है. हम टॉस हार गए और हमने पहले बल्लेबाजी की. बादल छाए रहे और इसका फायदा इंग्लैंड को मिला. वहां पर हमारे पास अच्छी पार्टनरशिप बनाने का मौका था क्योंकि बाद में पिच बेहतर हो गई थी. नई गेंद के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भी दिक्कत हुई. इस वजह से नई गेंद का सामना करना पड़ा बहुत जरूरी थी.”

ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11

विज्ञापन

शकील ने खराब बल्लेबाजी पर जाहिर की निराशा

शकील ने बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुए कहा, “ये बहुत ही निराशाजनक है. हम लगातार वही गलतियां दोहरा रहे हैं. हम लगातार विकेट गंवा रहे हैं. हमारे कई विकेट बहुत ही आसानी से गिर गए. हम कोशिश कर रहे हैं लेकिन एक ही गली बार-बार दोहराना गलत है. ये आत्मविश्वास की समस्या नहीं है. अगर हमारे पास इस लेवल में खेलने का आत्मविश्वास नहीं है तो हम इंग्लैंड में खेलने लायक नहीं हैं. खराब फॉर्म से बाहर निकना बहुत कठिन काम है.”

इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी

पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया. इंग्लैंड के गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. एक वक्त तो लग रहा था कि टीम 100 रन भी नहीं पाएगी. सऊद शकील की 43 रन की पारी की बदौलत टीम 133 रनों तक पहुंची. इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने चार विकेट लिए. वहीं ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान की टीम ने 48 रन के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. कप्तान बाबर आजम भी 7 रन ही टीम के लिए बना पाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हो सकते हैं बाहर, फिटनेस पर उठे सवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola