---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सरफराज खान के घर डबल खुशी, छोटे भाई मुशीर खान का अंडर 19 वर्ल्ड कप में दूसरा शतक

Musheer Khan 2nd Century, U19 World Cup 2024: सरफराज खान का 29 जनवरी को पहली बार टीम इंडिया में चयन हुआ, वहीं भाई मुशीर खान का अंडर 19 वर्ल्ड कप में जलवा जारी है।

---विज्ञापन---

Musheer Khan 2nd Century, U19 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम में सोमवार को सरफराज खान का पहली बार चयन हुआ। लंबे इंतजार के बाद भारतीय घरेलू क्रिकेट के डॉन ब्रैडमैन कहे जाने वाले सरफराज को टीम इंडिया से बुलावा आया। उनके घर में खुशी का माहौल था। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही सरफराज के घर में डबल खुशी आ गई। सरफराज खान जहां अब टीम इंडिया के कमाल करते दिखने वाले हैं। वहीं उनके छोटे भाई मुशीर खान का अंडर 19 वर्ल्ड कप में कमाल जारी है। मौजूदा टूर्नामेंट में सुपर 6 का मुकाबला खेल रहे मुशीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक ठोका। इस टूर्नामेंट में यह उनकी दूसरी सेंचुरी है।

मुशीर का बल्ला उगल रहा आग

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में मुशीर खान का बल्ला आग उगल रहा है। खास बात यह है कि वह एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ एक गेंदबाज भी हैं। उनके नाम कुछ विकेट भी इस टूर्नामेंट में दर्ज हो चुके हैं। वर्तमान में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं। मुशीर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले लीग मैच में सिर्फ 3 रन बनाए थे लेकिन गेंद से कमाल करते हुए 35 रन देकर दो विकेट लिए थे। इसके बाद उनका बल्ला आग उगलने लगा।

---विज्ञापन---

आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 106 गेंद पर 118 रन की पारी खेली। उसके बाद यूएसए के खिलाफ उन्होंने 73 रन बनाए थे। अब सुपर सिक्स में भी मुशीर के बल्ले से रन निकल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। दो पारियों में उन्होंने अभी तक गेंदबाजी करते हुए भी दो विकेट लिए हैं। इस मैच की बात करें तो भारत ने पहले खेलते हुए 295 रन 8 विकेट खोकर बनाए थे। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 296 रन का लक्ष्य मिला है।

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की लगाई क्लास

इस मैच में पिछले मैच के शतकवीर अर्शिन कुलकर्णी जल्दी आउट हो गए थे। फिर आदर्श सिंह और मुशीर खान ने मोर्चा संभाला। दोनों ने स्कोर 100 पार पहुंचाया। आदर्शन 52 रन बनाकर आउट हुए लेकिन मुशीर एक छोर पर डटे रहे। मुशीर ने 126 गेंद पर 131 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के जड़े। वह 4 पारियों में 325 रन बनाकर अभी तक टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: इस्लामाबाद में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, लंबे इंतजार के बाद होगी जंग

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान और रजत पाटीदार में लगी रेस, Playing 11 में किसे मिलेगा मौका

First published on: Jan 30, 2024 05:27 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola