Sarfaraz Khan: भारतीय टेस्ट टीम मौजूदा समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. घरेलू मैदान पर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इस बीच टीम के सिलेक्शन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान को कमबैक का मौका नहीं मिल रहा है. जिससे अब वो बेहद निराश है. जिसका इजहार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया है. इस पोस्ट से सरफराज के अंदर की भड़ास साफ नजर आ रही है.
सरफराज खान ने जाहिर की अपनी निराशा
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान हुआ. जहां पर भी सरफराज खान को मौका नहीं मिला है. इस बीच सरफराज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें जर्सी फिल्म की एक तस्वीर है और उस फोटो पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, ‘शायद मैं फिट नहीं बैठता, लेकिन मेरे अंदर जितनी ताकत है, मैं उससे लड़ूंगा.’ जर्सी फिल्म में एक क्रिकेटर बहुत लंबे समय की लड़ाई के बाद टीम में जगह बना पाया था.
फैंस इस फोटो को देखकर सरफराज खान के संघर्ष को याद कर रहे हैं. टीम इंडिया के लिए सरफराज खान ने आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 में खेला था. उस सीरीज के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी जगह मिली थी. जहां पर उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया और उसके बाद सरफराज को टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. बाद में उनके ऊपर टीम की खबरें लीक करने का भी आरोप लगा था.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: आसान कैच छोड़ फंसे केएल राहुल, वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किल
गिल-गंभीर ने सरफराज को नहीं किया सपोर्ट!
स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट मैच खेले. जिसमें उन्होंने 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. इसके बाद भी कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें बैक नहीं किया. वहीं इससे भी खराब रिकॉर्ड रखने वाले साई सुदर्शन को टीम में लगातार जगह मिल रही है. घरेलू क्रिकेट में भी सुदर्शन का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. वहीं सरफराज खान ने 62 फर्स्ट क्लास मैचों में 64.73 की बेहद शानदार औसत से 5114 रन बनाए हैं. जिसमें 17 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: कितनी गंभीर है शुभमन गिल की चोट? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
5 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
44 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
56 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines