IND vs SL: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. लेकिन इस सीरीज से पहले भारतीय टीम और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है. श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. पहले सेशन में श्रीलंका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर हावी दिखे थे. मैच के दौरान केएल राहुल ने भी बड़ी गलती कर दी और आसान कैच छोड़ दिया.
केएल राहुल से हुई गलती
पहले सेशन के दौरान कुलदीप यादव 26वां ओवर कर रहे थे. चौथी ही गेंद पर रविन्दु रसंथा ने पंच करने का प्रयास किया. लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में फील्डिंग कर रहे केएल राहुल के हाथों में गई. लेकिन राहुल ने इस दौरान आसान कैच छोड़ दिया. लंच ब्रेक के बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर भी देवदत्त पडिक्कल ने आसान कैच छोड़ दिया. इससे पहले भारतीय टीम ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खूब कैच ड्रॉप किए थे, जिसके बाद भारतीय टीम की काफी फजीहत हुई थी. अब कैच छोड़ने का सिलसिला श्रीलंका में भी जारी है. ऐसे में भारतीय टीम को अपनी ये गलती सुधारनी होगी.
ऐसा है मैच का हाल
श्रीलंका क्रिकेट 11 ने टॉस के जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. सलामी बल्लेबाज निशान फर्नांडो और रविन्दु रसंथा ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी निभाई. हालांकि फर्नाडों रन आउट हो गए और उन्होंने 65 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा रविन्दु रसंथा ने 143 गेंदों में 71 रन बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे पासिंदु सूरियाबंदारा ने 63 गेंदों में 35 और पवन रत्नायके ने 47 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अहान विक्रमसिंघे ने 43 गेंदों में 31 रन बनाए. 67 ओवर के बाद श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं.