News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sarfaraz Khan Interview : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने तीन खिलाड़ियों को भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी थी। इसमें एक नाम सरफराज खान का भी था। डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था। लेकिन इस बल्लेबाज ने अपना हौसला नहीं हारा और एक बार फिर डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बनाने शुरू कर दिए।
जिसका नतीजा रहा कि उन्हें आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है। इसी बीच बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर सरफराज खान का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने संघर्ष के बारे में बता रहे है। चलिए आपको भी बताते हैं कि सरफराज खान ने भारतीय टीम में चुने जाने के बाद क्या कहा।
पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सरफराज खान ने कहा ”अगर हमें टेस्ट क्रिकेट में बेहतर करना है तो धैर्य रखना जरूरी है।” इसके बाद उन्होंने कहा ”जब मैं डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार रन बना रहा था उसके बाद भी मेरा भारतीय टीम में मेरा चयन नहीं हुआ था। जिससे मैं काफी काफी निराश हो गया था और मेरी आंखों से आंसू भी आने लगे थे। मुझे हर बार लगता था कि इस बार मेरा सेलेक्शन हो जाएगा, लेकिन अंत में सिर्फ निराशा हाथ लगती थीं। उस वक्त पिता ने कहा था कि तुम सिर्फ अपनी मेहनत करते रहो। तुमको भारत के लिए क्रिकेट खेलने से कोई नहीं रोक सकता।”
ये भी पढ़े- Rohit Sharma vs James Anderson: रोहित और एंडरसन का तीसरी बार होगा आमना-सामना, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी
भारतीय टीम में जगह बनाने के बात सरफराज खान ने कहा ”125 करोड़ की आबादी में भारत के लिए क्रिकेट खेलना मेरे लिए काफी गर्व की बात है। मुझे इस बार भी उम्मीद नहीं थी कि मेरा सेलेक्शन हो जाएगा। मैं तो रणजी ट्रॉफी खेलने की तैयारी कर रहा था तभी मेरे पास एक कॉल आया और पता चला कि मेरा टीम इंडिया में सेलेक्शन हो गया है।
सरफराज खान ने कहा जब मुझे भारतीय टीम में चुना गया तो कुछ समय तक तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ था लेकिन उसके बाद मैने अपने घर पर यह बात बताई तो घर में सभी भावुक हो गए थे। मेरे पिता ने बचपन से ही मेरे ऊपर काफी मेहनत की है। उन्होंने बचपन से ही मुझे क्रिकेट की हर बारीकियों के बारे में सिखाया है और मैं नहीं चाहता था कि जो मेहनत मेरे पिता ने मेरे ऊपर की मैं उससे बेकार जाने दूं।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रवींद्र जडेजा की वापसी मुश्किल! विराट कोहली पर भी सस्पेंस
बता दें कि सरफराज खान ने अभी तक 45 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3912 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने इस फॉर्मेट में 14 शतक और 11 अर्धशतक भी जड़े हैं। सरफराज खान ने यह सारे रन 69.85 की बेहतरीन औसत के साथ बनाए हैं। बता दें कि सरफराज खान ने 50 आईपीएल मैच में खेले हैं। लेकिन वह इस दौरान सिर्फ 585 रन ही बना सके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।