IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू करेंगे 2 खिलाड़ी, मैच से एक दिन पहले हुआ पक्का!

India vs England 2nd Test Debut: विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट से एक दिन पहले यह लगभगत तय हो गया है कि दो खिलाड़ी डेब्यू करने वाले हैं।

India vs England Rajkot Test Probable Playing 11 Sarfaraz Khan Dhruv Jurel Can Debut

India vs England Rajkot Test Probable Playing 11 Sarfaraz Khan Dhruv Jurel Can Debut (Image- X)

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टन में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से खेला जाएगा। इस मुकाबले से एक दिन पहले ही इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इस टीम में दो बदलाव किए गए हैं। मार्क वुड की जगह जेम्स एंडरसन की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा चोटिल जैक लीच की जगह शोएब बशीर अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले हैं। अब इंग्लैंड के लिए तो शोएब डेब्यू करेंगे। वहीं भारत की तरफ से भी एक खिलाड़ी का लगभग डेब्यू करना पक्का है। टीम इंडिया में केएल राहुल नहीं हैं और वह जांघ में दर्द के कारण इस मैच से बाहर हैं। उनकी जगह रजत पाटीदार, सरफराज खान या ध्रुव जुरेल में से किसी एक खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। इन तीनों ने ही डेब्यू नहीं किया है।

विज्ञापन

दो खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

यानी यह तो लगभग तह है कि दोनों टीमों में मिलाकर कुल दो खिलाड़ी डेब्यू करने वाले हैं। एक खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए डेब्यू करेगा जिसका नाम पक्का हो चुका है। वहीं एक भारतीय खिलाड़ी भी डेब्यू कर सकता है। अभी नाम सामने नहीं आया है और बुधवार को बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने भी कहा था कि रजत पाटीदार या सरफराज खान में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है। इसलिए देखना होगा कि केएल राहुल की जगह किसे टीम में मौका मिलता है।

विज्ञापन

रजत पाटीदार का पलड़ा भारी

अगर तुलना की बात करें तो रजत पाटीदार का पलड़ा सरफराज खान के मुकाबले भारी है। रजत को विराट कोहली की जगह पहले ही बतौर रिप्लेसमेंट चुना गया था। वहीं इसके बाद जब राहुल बाहर हुए तो सरफराज खान की टीम में एंट्री हुई। वहीं बीसीसीआई द्वारा शुक्रवार को एक इंटरव्यू भी जारी किया गया है जिसमें रजत पाटीदार अपने अनुभव को साझा करते दिख रहे हैं। अब देखना होगा कि इन अटकलों के बीच कप्तान और कोच किसे चुनते हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड की Playing 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट,जो रूट, ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, रेहान अहमद, शोएब बशीर (डेब्यू), जेम्स एंडरसन।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ